Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया पेश, योगी ने बताया मील का पत्थर, अखिलेश बोले-दिशाहीन

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2023
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया पेश, योगी ने बताया मील का पत्थर, अखिलेश बोले-दिशाहीन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में शायरी के माध्यम से योगी सरकार की तारीफ की।

  • उन्होंने कहा, ‘सुधर गई कानून- व्यवस्था, उद्योगों की अलख जगी, यूपी बना ग्रोथ का इंजन, यह सब पहली दफा समझ। फकत किनारे बैठे-बैठे, लहरों से मत सवाल कर, डूब के खुद गहरे पानी में, पानी का फलसफा समझ।”
  • इससे पहले जैसे ही सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया, पूरे सदन में जय श्रीराम के नारे लगे।
  • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा ‘वर्ष 2017 के पूर्व, प्रदेश की बेरोजगारी दर 14.4 प्रतिशत थी, आज यह घटकर लगभग 4.2 प्रतिशत हो गयी है, यह प्रदेश की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • इससे पहले सदन की कार्यवाही से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक में बजट के मसौदे पर मुहर लगी और 11 बजे वित्तमंत्री ने बजट पेश किया।

सबसे बड़ा बजट अब तक का

इस बार का बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख है और यह अब तक का यूपी का सबसे बड़ा बजट है। योगी सरकार की ओर से जनता के लिए कई बड़े एलान किए गए हैं।प्रदेश के लगभग 46 लाख 22 हजार गन्ना किसानों को वर्ष 2017 से अब तक 1,96,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया। प्रदेश में कानून और शान्ति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनश्चित करने हेतु तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जा रहा है। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को कौशल विकास मिशन के माध्यम से छह वर्षों में 12 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
  • डिफेंस कॉरिडोर योजना के लिए 550 करोड़ रुपए तो पूर्वांचल में विशेष योजनाओं के लिए 550 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  • किसान समृद्धि योजना के लिए 102.80 करोड़ रुपए तो दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति के लिए 25 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
  • यूपी में 16 घरेलू एयरपोर्ट बनेंगे और इसके अलावा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेंगे।
  • फूट प्रोसेसिंग के लिए 100 करोड़ के फंड की व्यवस्था की गई है.

शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और नौजवानों को सौगात

करीब सात लाख करोड़ से ज्यादा के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और नौजवानों को बड़ी सौगात मिली है। इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव की झलक भी इस बजट में देखने को मिली है।

  • रोजगार की योजनाओं को बढ़ावा, निशुल्क टैबलेट/लैपटाप वितरण, नवाचार को बढ़ावा देना, वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण, मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कौशल विकास मिशन को अधिक धनराशि दिया गया है।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना को और गति दी गयी है, निजी स्कूलों में पढ़ने वाली दो बहनों में से एक की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा भी सरकार कर सकती है।
  • सरकार इस बार पूंजीगत व्यय (विकास कार्यों) के मद में अधिक धनराशि दे रही है। सरकार का फोकस राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए जहां जरूरत है, वहां पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने पर है। बुंदेलखंड में पर्यटन विकास को लेकर खास फोकस रहेगा तो नैमिषारण्य तीर्थ के विकास पर भी जोर रहेगा।

यूपी के सीएम ने बुधवार यानी 22 फरवरी को बजट पेश होने के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में बड़ा एलान किया है। उन्होंने होली (Holi 2023) से पहले प्रदेशवासियों को तोहफा देते हुए राज्य में फ्री एलपीजी सिलेंडर  देने का एलान कर दिया और कहा कि हमने बजट में अपने संकल्प पत्र के 132 वादों में से 110 वादों को पूरा कर दिया है।

विपक्ष ने हालांकि, बजट की आलोचना की है। अखिलेश यादव ने जहां बजट को दिशाहीन बताया है, वहीं मायावती ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा करार दिया है।

Post Views: 118
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version