Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

डिजिटल भारत के बढ़ते कदम, सिंगापुर से हो सकेगा अब यूपीआई के जरिए भुगतान और लेनदेन

दोनों देशों के पीएम थे मौजूद

DigitalDesk by DigitalDesk
February 21, 2023
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
डिजिटल भारत के बढ़ते कदम, सिंगापुर से हो सकेगा अब यूपीआई के जरिए भुगतान और लेनदेन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने आज मंगलवार यानी 21 फरवरी को डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में नया आयाम जोड़ दिया है। यह बेहद बड़ा करार है। भारत के यूपीआई (UPI) यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस और सिंगापुर के पेनाऊ (PayNow) को जोड़ दिया गया है। इससे दोनों देशों के बीच सीमा पार भुगतान की शुरुआत कर दी गई। आज सुबह दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में शिरकत करके इसे शुरू किया।

  • पीएम मोदी ने कहा कि UPI-Pay Now Link का लॉन्च ऐसा उपहार है जिसका दोनों देशों के नागरिक उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे
  • भारत और सिंगापुर की मित्रता बहुत पुरानी है और समय की कसौटी पर हमेशा खरी उतरी है
  • पीएम ने कहा कि लोगों से लोगों का रिश्ता ही इसका मुख्य आधार रहा है
  • मोदी ने कहा कि आज के बाद, सिंगापुर और भारत के लोग अपने मोबाइल फोन से उसी तरह पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे, जैसे वे अपने-अपने देश के अंदर करते हैं
  • उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने प्रशासन और सार्वजनिक सेवा में अभूतपूर्व सुधार को भी संभव बनाया है

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि ये भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ही ताकत है कि कोविड महामारी के दौरान हम करोड़ों लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर कर पाए। आज डिजिटल ट्रांजेक्शन्स के मामले में भारत विश्व के अग्रणी देशों में है और UPI भारत में सबसे पसंदीदा पेमेंट मैकेनिज्म बन गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

क्या है आज के समझौते का मतलब

आज यानी 21 फरवरी से यूपीआई और पेनाऊ के इस्तेमाल से सिंगापुर में रहने वाले भारतीय यूपीआई के जरिए भारत में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। भारतीय छात्र-छात्राएं जो सिंगापुर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे बेहद आसानी से डिजिटल पेमेंट के द्वारा यूपीआई से पैसे मंगा सकेंगे।

  • भारत की तरफ से आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर की ओर से मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर के प्रबंध निदेशक रवि मेनन ने इस सुविधा को लॉन्च किया
  • भारत और सिंगापुर के बीच रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम लिंकेज को शुरू किया जा चुका है
  • अब इसके जरिए बेहद आसानी से भारत और सिंगापुर के बीच सीमापार कनेक्टिविटी के तहत बेहद आसानी से तेजी के साथ पैसे ट्रासंफर किया जा सकेगा

पीएम मोदी ने कहा ऐतिहासिक उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लॉन्च के मौके पर कहा कि ये मौका दोनों देशों के लिए बेहद बधाई का अवसर है। उन्होंने भारत और सिंगापुर के लोगों को बधाई दी और कहा कि इस करार से दोनों देशों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

उन्होंने कहा कि सिंगापुर में रहने वाले भारतीय यूपीआई के जरिए भारत में जिस आसानी से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे वो डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

 

Post Views: 167
Tags: bharatPM Modisingaporupiyourpay
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version