Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बीबीसी डॉक्युमेंट्री के बाद जॉर्ज सोरोस के भाषण पर तनी सरकार की भौंह, ईरानी के बाद जयशंकर ने लताड़ा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 18, 2023
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और चीन को समझाते हुए कहा भारत वार्ता की मेज पर मजबूरी में नहीं आएगा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत के बीच आजकल हालात तल्ख हैं, लेकिन यह सरकारों की मेहरबानी से नहीं है, वहां के अरबपति के बयान की वजह से है। अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस द्वारा अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी आने के बाद से माहौल गरम है। भाजपा नेताओं ने सोरोस की छीछालेदर तो की ही, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बाद अब जयशंकर ने भी सोरोस की क्लास ली है।

  • सोरोस के पहले बीबीसी की एक डॉक्युमेंट्री पर भी यही हाल हुआ था, तब तो सरकार ने उसे बैन ही कर दिया था, हालांकि मोदी-विरोधी जितनी उम्मीद कर रहे थे, जनता ने वैसा और उतना रिस्पांस नहीं दिया है
  • सोरोस के बयान के बाद केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि सोरोस कुछ भी बोलते हैं, वह मानते हैं कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक नहीं हैं
  • जयशंकर ने कहा कि कुछ समय पहले ही  सोरोस ने सरकार पर आरोप लगाया था कि हम करोड़ों मुस्लिमों की नागरिकता छीनने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि जाहिर तौर पर नहीं हुआ
  • जयशंकर ने कहा कि मिस्टर सोरोस एक बुजुर्ग, अमीर और राख रखने वाले व्यक्ति हैं, जो कि अभी न्यूयॉर्क में बैठे हैं और सोचते हैं कि उनके विचारों से फैसला होना चाहिए कि पूरी दुनिया कैसे चलेगी
  • जयशंकर ने कहा, ‘मैं सोरोस को सिर्फ बुजुर्ग, अमीर और राय रखने वाला कहकर रुक सकता हूं, लेकिन वे बुजुर्ग, अमीर और राय रखने वाले के साथ खतरनाक भी हैं

इससे पहले स्मृति ईरानी कर चुकी हैं बयानबाजी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार यानी 17 फरवरी को अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी ताकतें भारत के लोकतंत्र को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है। स्मृति ईरानी के मुताबिक जॉर्ज सोरोस का पहला लक्ष्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वे मोदी सरकार को सत्ता से हटाकर देश में एक ऐसी सरकार लाना चाहते हैं जो उनके हितों की रक्षा करे।

आज ईरानी की बात को ही जयशंकर ने आगे बढ़ाया और कहा, जब ऐसे लोग और संस्थान विचार रखते हैं, तो वे अपने संसाधनों को नैरेटिव गढ़ने में लगा देते हैं।  जयशंकर ने कहा कि सोरोस जैसे लोगों को लगता है कि चुनाव तभी अच्छे हैं, जब उनकी पसंद का व्यक्ति जीत जाए और अगर चुनाव का नतीजा कुछ और होता है तो वह उस देश के लोकतंत्र को त्रुटिपूर्ण कहने लगते हैं। यह सोरोस जैसे लोगों की समस्या है।

इससे पहले ईरानी ने कहा था कि जॉर्ज सोरोस ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को ध्वस्त करने के लिए फंड का ऐलान किया है और यह सबको पता है कि वो किसे फंडिंग देते हैं?

क्या था सोरोस का बयान?

बता दें जॉर्ज सोरोस ने हाल ही में अडानी मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। दावोस में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि मोदी इस मुद्दे पर शांत हैं, लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने कहा था कि यह मुद्दा भारत की संघीय सरकार पर मोदी की पकड़ को काफी कमजोर कर देगा। सोरोस ने यह भी कहा कि उन्हें  उम्मीद है कि भारत में एक लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा।

भाजपा के साथ कांग्रेस भी नाराज

सोरोस के इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था। भाजपा नेताओं ने तो सोरोस की भर्त्सना की ही, कांग्रेस ने भी जयराम रमेश से बयान दिलवाकर डैमेज-कंट्रोल की कोशिश की। जयराम ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसकी अपनी प्रक्रिया के तहत यहां परिवर्तन होंगे, किसी के बताने से नहीं। जाहिर तौर पर कांग्रेस खुद को टूलकिट-परिवार से अलग दिखाना चाहती है और वह यह संदेश देना भी चाहती है कि राष्ट्रहित के मसले पर वह राजनीति नहीं करेगी।

इससे पहले स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत एक राष्ट्र-राज्य के रूप में ‘दुनिया की फार्मेसी’ बन गया है। हम एक राष्ट्र-राज्य के रूप में एक अमृत काल बजट के गवाह हैं, जिसमें रक्षा के लिए सबसे अधिक आवंटन है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस ने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी। स्मृति ईरानी ने तो देशवासियों का आह्वान भी किया कि सभी लोग एक सुर में सोरोस जैसों को जवाब दें।

Post Views: 292
Tags: analyticaCongressgeroge sorosPM Modis jaishankarsmriti irtoolkit
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version