Sunday, June 1, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

पंगत में संगत की तर्ज पर दिग्विजय सिंह फिर सक्रिय, हारी हुई सीटों पर फोकस,बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश

DigitalDesk by DigitalDesk
February 17, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
MP Assembly Election Digvijay Singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को शोर सुनाई देने लगा है। नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। वहीं बैठकें भी तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन को मजबूत और एकजुटता करने की है। ऐसे में मध्य प्रदेश एक बार फिर कांग्रेस ने चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का जिम्मा दिग्विजय सिंह को सौंपा है। अगले 60 दिन में दिग्विजय सिंह 65 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस के लिए जमीन मजबूत करेंगे। चिन्हित की गई 65 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि इसकी जिम्मेदारी अब दिग्विजय सिंह को सौंपी गई है कि कैसे बीजेपी के कब्जे वाली सीटों पर कांग्रेस मजबूत बने।

  • एमपी में एक्टिव मोड में दिग्विजय सिंह
  • विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा
  • पहले दिन बैरसिया, गोविन्दपुरा में करेंगे बैठक
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मं​थन
  • 65 सीटों पर रहेगा विशेष फोकस
  • बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश
  • पहले भी कर चुके हैं पंगत में संगत

साल 2018 के चुनाव में दिग्विजय नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में वापसी करवा चुके हैं। नर्मदा परिक्रमा यात्रा के अलावा दिग्विजय सिंह ने एक और बड़ी भूमिका निभायी थी। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले राज्य में एक समन्वय यात्रा निकाली, जिसका मुख्य उद्देश्य ही नाराज़ कांग्रेसियों को मनाना था। समन्वय यात्रा के तहत दिग्विजय सिंह ने आम कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में बड़ा रोल निभाया था। जिसका असर यह हुआ कि बूथ तक तक कांग्रेस कार्यकर्ता डटा रहा जिससे 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौटी थी।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

दिग्विजय सिंह प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुनावी रणनीति बनाएंगे। इसकी शुरुआत भोपाल से हो रही है। वे भोपाल की गोविंदपुरा, नरेला और बैरसिया क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भरेंगे। चुनाव के लिए सक्रिय करेंगे। पीसीसी चीफ कमलनाथ के बाद अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मप्र में सक्रिय होंगे। आज शुक्रवार से दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों के सघन दौरा करने वाले हैं। इसकी शुरुआत भोपाल से हो रही है। अपने दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर पदाधिकारियों के बीच समन्वय बनाने की कोशिश करेंगे।

बैरसिया और गोविंदपुरा से श्रीगणेश

दिग्विजय सिंह प्रथम चरण की शुरुआत भोपाल जिले के बैरसिया और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कर रहे हैं। यह दोनों सीटे लंबे समय से बीजेपी के कब्जे में हैं। एक तरह से बीजेपी का अभेद गढ़ बन चुकी हैं।
इसके बाद 19 फरवरी को दिग्विजय सिंह बुदनी, टिमरनी पहुंचेंगे। यह भी बीजेपी के कब्जे में हैं। यहां वे मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ताओं से वन टू वन बातचीत करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई के साथ दूसरे सभी मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

पंगत में संगत

2018 से पहले की थी पंगत में संगत

2018 के चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा कर कांग्रेस के लिए 100 से ज्यादा सीटों पर जमीन मजबूत की थी। इस बार वो सभी 230 विधानसभा सीटों पर पहुंचने की तैयारी में हैं। बता दें कांग्रेस दिग्विजय सिंह को चुनाव प्रचार से दूर रखती है। 2018 के चुनाव से पहले भी दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा कर पार्टी में नई जान फूंक दी थी। इसके साथ ही उन्होंने पंगत में सगंत कार्यक्रम शुरु किया था। जिसके चलते प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की थी। इस बार फिर दिग्विजय सिंह अलग रूप में सामने आ रहे हैं। बता दें राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के सूत्रधार और प्रबंध संभाल चुके दिग्विजय सिंह अब अपनी बदली छवि के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में हैं।

दिग्विजय समझते हैं कार्यकर्ता की नब्ज

सियासी जानकार बताते है कि दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं की नब्ज को बहुत अच्छे से समझते हैं। पार्टी के लिए दिग्विजय सिंह जो भी व्यूह रचना तैयार करते हैं वो बेजोड़ होती है। जिसका लाभ भी संगठन को मिला। ये 2018 में साबित हो चुका है। दरअसल जमीनी पकड़ के मामले में दिग्विजय सिंह का कांग्रेस को कोई सानी नहीं है। यही वजह है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भी आयोजन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे बखूबी निभाया अब फिर दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश में संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Post Views: 92
Tags: Digvijay SinghMadhya Pradesh Assembly Election 2023narmada parikrama
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

slide 1 to 3 of 3
NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार  Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

महाराष्ट्र
Bihar Bidhansava Election 2025 लालू यादव Lalu Prasad Yadav को कोर्ट से झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नहीं हटेगा नाम

Bihar Bidhansava Election 2025 लालू यादव Lalu Prasad Yadav को कोर्ट से झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नहीं हटेगा नाम

बिहार
कर्नाटक  Karnataka की सियासत में उबाल: तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आमने-सामने

कर्नाटक Karnataka की सियासत में उबाल: तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आमने-सामने

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 31, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version