Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

उपचुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2022
in राजनीति
0
उपचुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उपचुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ

देश की एक लोकसभा सीट और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं. लेकिन यह उपचुनाव बीजेपी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की. आसनसोल सीट पर तृणमूल कांग्रेस की यह पहली जीत है. बिहार की बोचहां भी काफी हॉट सीट है. यहां आरजेडी के प्रत्याशी अमर पासवान ने बीजेपी प्रत्याशी को मात दी है. महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव जीतीं हैं. जबकि छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ पर भी नतीजे आ गए हैं यहां कांग्रेस की यशोधरा 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गईं हैं.

आपको बता दें कि इन चार राज्यों की पांच सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे. जिनमें पं. बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 लाख वोट के अंतर से जीत हासिल की है. टीएमसी प्रत्याशी सिन्हा बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा को हराया है. जबकि बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी नेता बाबुल सुप्रीयो ने जीत हासिल की है. वहीं दोनों सीट पर जीत दर्ज कराने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, पार्टी इस जीत को बंगाली नववर्ष के अवसर पर लोगों का उपहार मानती है.

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

बिहार के बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में लाल प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने बड़ी जीत हासिल की है. आरजेडी के प्रत्याशी अमर पासवान ने बीजेपी की बेबी कुमारी को 35 हजार से अधिक मतो से हराया है. अमर पासवान को 82562 वोट मिले है. जबकि बीजेपी की बेबी कुमारी को 459096 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 वोट मिले. इसके पहले यह सीट वीआईपी के कब्जे में थीं. वाआईपी प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए है. वहीं आरजेडी की इस जीत पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, बोहचां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद. विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी एनडीए ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है.

वहीं महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सत्यजीत कदम को हराया है. वहीं छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल को लगभग 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

अब इन नतीजों के बाद कांग्रेस टीएमसी समेत अन्य पार्टियों में खुशी की लहर है. इन उपचुनावों में साफ है कि बीजेपी की छोली में एक भी सीट नहीं आई है जो बीजेपी की टेंशन बढ़ाने वाली. क्योंकि इन नतीजों से बीजेपी को हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव में सरकार बनाने की आस भी, लेकिन इन नतीजों ने उसकी टेंशन बढ़ा दी है. हिमाचल प्रदेश और गुजरात में इसी साल के अंत तक चुनाव होना है.

Post Views: 146
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version