Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

पायलट चाहते हैं राजस्थान को लेकर जल्द हो फैसला, विधायक दल की बैठक में शामिल न होने वाले नेताओं पर कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
February 16, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
ashok gehlot sachin pilot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में पिछले साल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी में उठा सियासी बवंडर अब तक नहीं थमा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल रही ये सियासी टसल दूर नहीं हुई तो साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान पर जल्दी फैसला करें। सचिन पायलट ने उन विधायकों पर कारवाई की मांग की है जो पिछले साल विधायक दल की बैठक में नहीं थे। इस बैठक में अशोक गहलोत की जगह राजस्थान के लिए विधायक दल का नया नेता चुना जाना था। बहरहाल सचिन के बयान के बाद राजस्थान कांग्रेस में फिर बवाल मच गया है।

  • राजस्थान कांग्रेस में फिर रार
  • पायलट ने दिखाया मोदी का भय
  • पीएम कर रहे हैं आक्रामक ढंग से प्रचार
  • हर पांच साल में बदल जाती है सत्ता
  • परंपरा बदलना है तो जल्द करना होगा फैसला
  • मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं को करना होगा लामबंद

सचिन पायलट ने कहा है कि सितंबर से लेकर अब तक आलाकमान ने किसी पर कोई कारवाई नहीं की है। उल्टा इन विधायकों ने अपने इस्तीफे भी वापस ले लिए हैं। दरअसल सचिव पायलट गहलोत गुट के विधायकों पर कारवाई की मांग कर रहे थे जो सितंबर में विधायक दल की बैठक मे नही पहुंचे। पायलट ने यह तक कहा कि राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा बदलनी है तो राजस्थान में कांग्रेस से जुड़े मामलों पर जल्द फैसला करना होगा। साथ ही पायलट ने कहा विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में आक्रामक ढंग से प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को अब मैदान पर उतरकर कार्यकर्ताओं को लामबंद करना होगा। जिससे हम लड़ाई के लिए तैयार रहें।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पार्टी के नियम सभी के लिए बराबर

उन्होंने कहा कि व्यक्ति बड़ा हो या छोटा, पार्टी के नियम सभी के लिए समान हैं। बत दें सचिन पायलट ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में CM अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले तीन नेताओं को चार महीने पहले दिए गए शोकॉज नोटिस का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एके एंटनी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेतृत्व ही इसका सही जवाब दे सकते हैं कि मामले में देरी क्यों को रही है।

मुख्यमंत्री ने बुलाई थी विधायक दल की बैठक

सचिन सचिन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई थी, लेकिन यह बैठक नहीं हो सकी। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। बैठक में जो भी होता वो अलग मुद्दा था, लेकिन बैठक ही नहीं होने दी गई। जो लोग बैठक नहीं होने देने और समानांतर बैठक बुलाने के लिए जिम्मेदार थे उन्हें अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस दिए गए थे। सचिन ने कहा उन्हें मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि इन नेताओं ने नोटिस के जवाब दे दिए हैं। वहीं कांग्रेस कमेटी की ओर से अब तक इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। सचिन पायलट ने कहा कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष ने हाई कोर्ट में एक शपथ पत्र पेश कर 81 विधायकों के इस्तीफे मिलने की बात कही थी। जबकि कुछ विधायकों ने व्यक्तिगत तौर पर इस्तीफे सौंपे थे। शपथ पत्र में यह भी कहा गया कि कुछ विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए क्योंकि वे मर्जी से नहीं दिए गए थे। ऐसे में पायलट का कहना है अगर विधायक अपनी मर्जी से नहीं गए थे तो किसके दबाव में उन्होंने इस्तीफे दिए थे? क्या कोई धमकी थी? लालच दिया गया था या कोई दबाव उन पर था। इस मामले की जांच कांग्रेस को जांच कराने की जरूरत है। पायलट ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने हाई कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। इसमें बताया गया है कि उन्हें 81 विधायकों के इस्तीफे मिले थे जबकि कुछ विधायकों ने व्यक्तिगत तौर पर इस्तीफे सौंपे थे। हलफनामे में यह भी कहा गया कि कुछ विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए क्योंकि वे मर्जी से नहीं दिए गए थे। पायलट ने कहा कि अगर विधायक अपनी मर्जी से नहीं गए थे तो वे किसके दबाव में दिए गए थे? क्या कोई धमकी थी? लालच था या दबाव था? इस मामले की पार्टी को जांच कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। राज्य सरकार की ओर से बजट भी पेश किया जा चुका है। कांग्रेस नेतृत्व ने कई बार कहा कि वह फैसला करेगा कि कैसे आगे बढ़ना है।

देखें वीडियो-

Post Views: 191
Tags: #Sachin PilotAshok GehlotCongress Legislature Party meetingdiscontentrajasthan assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version