मध्यप्रदेश स्थित राष्ट्रीय कूनो अभ्यारण्य में एक बार फिर चीते जाए जा रहे हैं। 18 फरवरी को यहां 12 चीते दक्षिण अफ्रिका से लाए जाएंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चीता टास्क फोर्स और कूनो के अधिकारी दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। 12 चीते लाए जाने के बाद कूनो अभ्यारण में 10 मादा और 10 नर चीतों की संख्या हो जाएगी।
- बढ़ेगा कूनो में चीतों का कुनबा
- लाए जाएंगे 12 और चीते
- 18 फरवरी को लाए जाएंगे 12 चीते
- कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर होगी 20
- 17 सितम्बर पीएम मोदी ने छोड़े थे 8 चीते
राष्ट्रीय कूनो अभ्यारण के डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया है कि 18 फरवरी को 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाए जाएंगे। कूनो में 10 बाड़े बनकर तैयार हैं। जिनमें इन 12 चीतों को 30 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया जाएगा। कलेक्टेड सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम है। सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे, शस्त्र वन कर्मियों, सुरक्षा गार्ड और डॉग स्कॉट की टीम चप्पे-चप्पे पर 24 घंटे निगरानी रखती है। इन चीतों को विशेष विमान द्वारा दक्षिण अफ्रीका से पहले ग्वालियर लाया जाएगा। इसके बाद ठीक पहले की ही तरह वायुसेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर से चीतों को ग्वालियर से कूनो नेशनल पार्क लाया जाएगा।
संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इन चीतों को रिलीज करने के लिए कूनो जाएंगे। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 12 चीतों के कूनो में आ जाने के बाद चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी। इन 12 चीतों को पहले कूनो में क्वॉरेंटाइन अवधि रखा जाएगा। इसदौरान भैंसे का मीट दिया जाएगा। इसकी भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा यहां पहले से पांच हेलीपैड तैयार हैं उन्हीं पर वायुसेना और अन्य मेहमानों के हेलीकॉप्टर उतरेंगे।
पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर दिया तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितम्बर 2022 को मध्य प्रदेश को एक खास तोहफा दिया था। जिसने इतिहास बना दिया। प्रधानमंत्री ने चीता परियोजना की शुरुआत करते हुए श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों को बाड़े में छोड़कर चीतों के एक फिर बसाहट के रास्ते खोल दिए थे। ये चीते नामीबिया से विशेष विमान से आये थे। इस दौरान कूनो नेशनल पार्क में पीएम का एक खास अंदाज भी दिखाई दिया था। उन्होंने मैकेनिकल पुली से चीतों को उनके लिए बनाये विशेष बाड़े में छोड़ा और उसके बाद कैमरा हाथ में लेकर उससे फोटोग्राफी भी की थी।
पार्क में जल्द शुरू होगी चीता सफारी
कहा जा रहा है कि पर्यटकों के लिए कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही चीता सफारी की शुरुआत होने जा रही है। पर्यटक जल्द चीता सफारी के लिए कूनो नेशनल पार्क जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी तारीख तय नहीं है किंतु संभावना है कि जल्द राज्य सरकार की तरफ से चीता सफारी की शुरुआत की घोषणा की जाएगी। राज्य सरकार भी बार-बार कह रही है कि मध्य प्रदेश में चीता सफारी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
देखें वीडियो जब पहली बार कूनों पहुंचे थे चीते





