Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

प्रभाकरन के जिंदा होने का दावा,श्रीलंका सरकार बोली ये कोरा मजाक,मौत की पुष्टि के साथ पेश किया डीएनए

DigitalDesk by DigitalDesk
February 14, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Prabhakaran death
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का मुख्य आरोपी वेलुपिल्लई प्रभाकरन के जिंदा होने की बात को श्रीलंका सरकार ने खारिज कर दिया है। उनका कहना है ये एक मजाक है। बता दें प्रभाकरन की मौत के ऐलान के 14 साल बाद तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व नेता पाझा नेदुमारन ने वी प्रभाकरन के जिंदा होने का दावा किया है। नेदुनारन ने कहा प्रभाकरन सिर्फ जिंदा हैं बल्कि स्वस्थ भी हैं। वे जल्द ही दुनिया के सामने आएंगे। उनके सामने आने के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने में मदद करें। जिस पर श्रीलंकाई डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावे को मजाक बताते हुए खारिज कर दिया है। साथ ही मौत की पुष्टि के लिए DNA सबूत का हवाला दिया।

  • पाझा नेदुमारन ने किया जिंदा होने का दावा
  • पूर्व में कांग्रेसे जुड़े रहे हैं पाझा नेदुकारन
  • श्रीलंका ने दिया डीएनए का हवाला
  • 2009 में प्रभाकरन की मौत का दावा
  • प्रभाकरन ने राजीव गांधी की हत्या का रचा था षड्यंत्र

दरअसल तमिल नेता पाझा नेदुमारन ने दावा किया था कि लिट्टे प्रमुख अभी भी जिंदा है और सही समय पर वो सबसे सामने आएगा। पाझा ने सोमवार को इस बात का दावा किया और कहा कि हमारे नेता के आने का ये अनुकूल समय है। पाझा के दावे के बाद पूरी दुनिया में प्रभाकरण को लेकर चर्चा चल पड़ी और लोग संभावना जताने लगे कि जल्द ही लिट्टे ग्रुप एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। हालांकि, इस दावे को मजाक बताकर श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने इस सिरे से खारिज कर दिया। श्रीलंका ने डीएनए सबूत का हवाला देकर कहा कि 2009 में प्रभाकरन की मौत हो गई थी।
श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल नलिन हेराथ ने एक बयान में कहा है 14 साल पहले ही इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि प्रभाकरण की मौत हो चुकी है। 19 मई 2009 को उसे मार गिराया गया था। प्रभाकरण के डीएनए से भी इस बात की पुष्टि हुई थी। बता दें श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी जिलों में लिट्टे ने तमिलों के अधिकारों की लड़ाई के लिए झंडा बुलंद किया था। हालांकि, विरोध की घटनाओं के बीच श्रीलंकाई सेना ने प्रभाकरन को मौत के घाट उतारने का ऐलान किया था। सेना ने उसकी मौत का ऐलान 19 मई, 2009 को की थी। श्रीलंका में सिंहली लोगों ने राजपक्षे परिवार का उग्र विरोध किया है और वहां राजनीतिक तौर पर भी अस्थिरता का माहौल है। पाझा का कहना है बताया कि प्रभाकरन के प्रकट होने के लिए ये माहौल बेहतर है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार तमिलनाडु के नेताओं ने दावा किया कि प्रभाकरन जिंदा है।

Related posts

Rupee hits record low against dollar

ईरान-इजराइल तनाव का असर…: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, ₹92.5 प्रति डॉलर तक पहुंचा… बढ़ी आर्थिक चिंता

March 10, 2026
cricketer Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia

टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बीच चर्चा में आईं अदिति हुंडिया….जानिए ईशान की गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ

March 10, 2026

राजीव गांधी ने दी थी बुलेटप्रूफ जैकेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब प्रभाकरन भारत-श्रीलंका समझौते को एक मौका देने के लिए तैयार हो गया तो राजीव गांधी काफी खुश हुए थे। प्रभाकरन के घर से निकलते समय उन्होंने राहुल गांधी से बुलेटप्रूफ जैकेट लाने के लिए कहा जो उन्होंने प्रभाकरन को दी ताकि वह किसी भी तरह के हमले से बच सके। कहा जाता है कि राजीव गांधी ने उसकी जुबान पर भरोसा कर लिया था और बदले में प्रभाकरन ने उनकी ही हत्या के षड़यंत्र को अंजाम दिया।

21 मई 1991 को हुई थी राजीव गांधी की हत्या

बता दें कि वर्ष 1991 में श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का प्रभाकरन मुख्य आरोपी था। उस पर श्रीलंका में हत्या के कुछ अन्य मामलों में भी आरोप लगाए गए थे। इसके बाद लिट्टे को एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित किया गया था।

Post Views: 157
Tags: assassinated chief Velupillai Prabhakaran aliveFormer prime minister of India Rajiv GandhiGovernment of Sri Lankapaja nedumaran
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version