नई दिल्ली। जब से अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान आया है, तब से वहां इस्लामिक तौर-तरीकों की ही बातें ज्यादा हो रही हैं। जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया था, तब भी हवाई अड्डों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। उनमें कुछ तो जहाज पर चढ़े या हेलीकॉप्टर की ब्लेड से लटके तालिबानियों की तस्वीरें भी वायरल हो गयीं।
- तालिबानी नेता मुल्क में सख्त इस्लामी कायदे-कानून के हिमायती हैं और उनका यह बदलाव फ्लाइट के पायलट-क्रू मेंबर्स पर भी लागू होता है।
- वहां से तालिबान के स्कूल से ट्रेनिंग लेकर निकले पायलटों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है। तस्वीर में दिख रहे 3 लोगों को देखकर बहुत-से लोग यह तय नहीं कर पा रहे कि इन्हें देखकर हंसें या डरें।
- तस्वीर में 3 अफगानी शख्स हैं, जिनकी आंखों में काजल, सिर पर लंबे-लंबे बाल और हाथों में लाइसेंस नजर आ रहा है। उनके बैठने का तरीका भी कुछ अलग लग रहा है।
- एक पत्रकार असद हन्ना ने ट्विटर (@AsaadHannaa) पर इस तस्वीर को पोस्ट कर बताया कि ये 3 ‘तालिबानी पायलट’ हैं, जो अफगानिस्तान में तालिबान के सेंटर से ग्रेजुएट होने पर सर्टिफिकेट लेकर निकले हैं। उनके लंबे बाल, दाढ़ी और पैर बिना जूतों के नजर आ रहे हैं. उनके सर्टिफिकेट पर हेलिकॉप्टर की तस्वीर देखी जा सकती है।
- बताया जा रहा है कि यह सर्टिफिकेट उनका पायलट लाइसेंस है, जो उन्हें तालिबान ने दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल
अफगानिस्तान से इस अजीब लगने वाली तस्वीर को 8वीं ब्रिगेड के आंतरिक कमांडर मंत्रालय के जनरल हारून मोबारेज ने भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में हजारों पोस्ट इस खबर के साथ प्रकट हुईं और यह तस्वीर वायरल हो गयी। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है और इस तस्वीर के साथ लोग तालिबान को ट्रोल कर रहे हैं।
- कई लोगों ने लिखा कि तालिबान ने अपने पहले 3 पायलटों को फ्लाइट सर्टिफिकेट दिया है, हो न हो ‘यह उनकी जन्नत के लिए सीधी उड़ान होगी
- कुछ ने कहा कि तालिबान के इन फाइटर पायलट को देखकर सामने वाले की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाएगी
- सोशल मीडिया में अधिकतर ने इस तस्वीर पर व्यंग्य ही किया है
- कई ने आतंकवाद और जेहाद से जुड़े हुए मीम्स शेयर किए





