Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

शिव नवरात्रि का पर्व आरंभ,बाबा महाकाल का हर दिन हो रहा दूल्हे की भांति श्रृंगार

DigitalDesk by DigitalDesk
February 12, 2023
in धर्म, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
baba mahakal makeup like a groom
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वैसे तो शिवरात्रि हर माह पड़ती है, लेकिन फाल्गुन कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को होने वाली महाशिवरात्रि विशेष होती है। विशेष इसलिए क्योंकि इस दिन परमपिता महादेव और जगत जननी मं पार्वती के विवाह की शुभ रात्रि होती है। बैरागी होकर भी शिवजी ने ब्रह्माजी के आग्रह पर विवाह करना स्वीकार किया तभी तो पृथ्वी पर सृजन यानी स्त्रियों के गर्भ धारण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 18 फरवरी को मनाया जाएगा। लेकिन उज्‍जैन में महाकाल के मंदिर में फाल्गुन मास की पंचमी तिथि से ही शिव नवरात्रि का पर्व आरंभ कर दिया गया है। शिवरात्रि तक नौ दिनों में बाबा महाकाल का नौ तरह से श्रृंगार किया जाएगा और बाबा महाकाल 18 फरवरी को फूलों का सेहरा पहन कर दूल्‍हा बनेंगे। इतना ही नहीं इन 9 दिनों में महाकाल की हल्‍दी और मेंहदी की रस्‍म भी निभाई जाएगी। आइए जानते हैं महाकाल के विवाह की तैयारी किस तरह कीजा रही है, आने वाले दिनों क्या क्या होने वाला है।

नौ दिन अलग-अलग श्रृंगार

  • पहला दिन- भगवान महाकाल का चंदन से श्रृंगार, जलाधारी पर हल्दी अर्पित की
  • दूसरा दिन- भगवान का शेषनाग के रूप में श्रृंगार
  • तीसरे दिन- भगवान का घटाटोप श्रृंगार
  • तीसरे दिन बाबा महाकाल भक्‍तों को घटाटोप रूप में दर्शन देंगे।
  • वहीं चौथे दिन बाबा महाकाल का छबीना श्रृंगार किया जाता है। जो कि ए‍क नवयुवक स्‍वरूप होता है। इसमें बाबा का श्रृंगार एक राजकुमार की तरह किया जाता है।
  • शिव नवरात्रि के पांचवें दिन महाकाल बाबा को होलकर परंपराओं के अनुसार सजाया जाएगा।
  • शिव नवरात्रि के छठवें दिन बाबा महाकाल को मनमहेश के रूप में सजाया जाएगा। इस रूप में भगवान शिव के रूप में महाकाल का श्रृंगार होगा।
  • 7वें दिन बाबा महाकाल माता पार्वती के साथ उमा-महेश के रूप में भक्‍तों को दर्शन देते हैं। इस दिन महाकाल बाबा और मां पार्वती दोनों का स्‍वरूप भक्‍तों को दिखता है।
  • 8वें दिन बाबा महाकाल शिव तांडव के रूप में भक्‍तों को दर्शन देते हैं। इस स्‍वरूप में महाकाल का रौद्र रूप भक्‍तों को देखने को मिलता है।
  • शिव नवरात्रि के अंतिम दिन बाबा महाकाल को दूल्‍हे के रूप में सजाया जाता है। कई क्विंटल फूलों का सेहरा बाबा को पहनाया जाता है। निराकार स्वरूप अगले दिन सेहरा दर्शन होते हैं।

देश भर के ज्योर्तिलिंगों में एक मात्र उज्जैन के बाबा महाकाल के आंगन में नौ दिवसीय शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान भगवान महाकाल 9 दिनों तक अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देते है। वहीं अंतिम दिन शिवरात्रि महापर्व पर भगवान को सेहरा धारण कराया जाता है। इसी दिन वर्ष में एक बार बाबा महाकाल को दोपहर के समय भस्म रमाई जाती है। शिवनवरात्रि की शुरूआत फाल्गुन मास की पंचमी से हो चुकी है।

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि का पर्व इसलिए भी खास है कि इस पर्व को पूरे नौ दिन मनाया जाता है। प्रतिदिन बाबा का मोहक श्रृंगार के साथ ही पूजन, अभिषेक और अनुष्ठान का दौर चलता है। परंपरा अनुसार सुबह नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन करने के बाद कोटितीर्थ कुंड के समीप श्री कोटेश्वर और रामेश्वर महादेव मंदिर में शिवपंचमी की पूजा के साथ शिवनवरात्रि की शुरुआत की गई। कोटेश्वर महादेव को चंदन तथा जलाधारी पर हल्दी अर्पित की गई। यहां पूजन के बाद गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। वहीं 11 ब्राह्मणों द्वारा एकादशिनी रुद्र पाठ ​किया गया तो दोपहर में भोग आरती के पश्चात तीन बजे संध्या पूजा कर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर की परंपरा अनुसार शिवनवरात्रि के नौ दिन पं.रमेश कानड़करजी द्वारा नारदीय संकीर्तन से कथा की जाएगी। पं. महेश पुजारी ने बताया कि पहले दिन भगवान महाकाल का चंदन से श्रृंगार होगा। भगवान को सोला और दुपट्टा धारण कराया जाएगा। बाबा महाकाल का हर दिन अलग-अलग श्रृंगार किया जा रहा है।

शिवरात्रि पर अबकी बार दोहरे लाभ का संयोग

महाशिवरात्रि पर अबकी बार भोलेनाथ के भक्तों को डबल लाभ पाने का मौका दे रहे हैं भगवान भोलेनाथ क्योंकि महाशिवरात्रि के संग अबकी बार शनि प्रदोष व्रत का भी संयोग बना है तो ऐसे में शिवभक्तों को महाशिवरात्रि व्रत पूजा से शनि प्रदोष का भी लाभ मिलेगा जो शनि की प्रतिकूल स्थिति से भी आपकी रक्षा करता रहेगा।

धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है शनि प्रदोष

महाशिवरात्रि के साथ शनि प्रदोष का होना धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ योग माना जाता है। शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति की कामना के साथ रखा जाता है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष होने से भगवान शिव जल्‍द ही आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसके साथ यह व्रत शनि दोष दूर करने में बहुत ही उत्‍तम माना गया है। महाशिवरात्रि पर जल में काले तिल डालकर शिवजी का अभिषेक करने से आपको शनि की महादशा से राहत मिलेगी।

Post Views: 520
Tags: 18 FebruaryBaba MahakalMahakal TempleMahashivratriShiva NavratriUjjain
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version