Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर,13 राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति भी की

breaking-news-update-delhi-punjab-12-feb-2023resignation-of-maharashtra-governor-koshyari-accepted

DigitalDesk by DigitalDesk
February 12, 2023
in मुख्य समाचार
0
Breaking News
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। बताया जाता है कि इसके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। बता दें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा देने और सेवानिवृत्त जीवन जीने की इच्छा जताई थी। उन्होंने मुंबई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त भी किया था। जिसमें उन्होंने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य आराम की गतिविधियों में बिताने की इच्छा जताई थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यूपी दौरा,लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र में होंगी शामिल

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रविवार से उत्तर प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। रविवार को राष्ट्रपति मुर्मू लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगी। अपने कार्यक्रम के तहत शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ में लोकभवन में उत्तर प्रदेश सरकार के उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा भी लेंगी। वहीं 13 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मू लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगी और वाराणसी में गंगा आरती में भी शामिल होंगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे फेज-1 की सौगात,जयपुर से दिल्ली अब दूर नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को देश के सबसे लंबे, आधुनिक सुविधाओं से लैस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे सेक्शन के दिल्ली-दौसा-लालसोट का उद्धाटन करेंगे। इससे दिल्ली-जयपुर के सफर का समय कम होगा। इसके साथ ही सड़क यात्रियों को एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधा केंद्र, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिग स्टेशन, ट्रामा सेंटर जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली-दौसा-लालसोट सेक्शन 246 किलोमीटर लंबा है। इस सेक्शन को 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस सेक्शन के चालू हो जाने से दिल्ली से जयपुर का यात्रा समय कम हो जाएगा। इससे पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

महिला टी20 विश्व कप 2023: आज होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत,केपटाउन के न्यूलैंड्स में होगा दिलचस्प मुकाबला

Women’s T20 World Cup 2023:लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार कर रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2023 में रविवार से अपना अभियान शुरू करेगी। जब हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली यह टीम पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स में उतरेगी तो उसका इरादा इस बार इंतजार खत्म करने का होगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कहीं भी किसी भी मंच पर हो रोमांच अपने आप बढ़ ही जाता है। लेकिन महिला क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी होने से यह शायद कम हो सके लेकिन अगर उसे भारतीय टीम द्वारा एशिया कप का बदला लेने के लिहाज से देखें तो यह दिलचस्प होगा।

भूकंप की तबाही से तुर्की-सीरिया में मची तबाही के बीच बढ़ी लूटपाट की घटनाएं, 48 लोग गिरफ्तार

Turkey Earthquake:भूकंप ने तुर्की और सीरिया में जमकर तबाही मचाई है। भूकंप से मौत का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंच गया है। दोनों देशों से तबाही की तस्वीरें आ रही हैं। तुर्की में भूकंप के बाद हर तरफ तबाही का मंजर है। इमारतों का बिखरा मलबा दिख रहा है। 10 लाख लोग बेघर हो गए हैं। रेस्क्यू करने में सेना जुटी है। इस बीच भूकंप से कराह रहे तुर्की में लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलिस ने भूकंप के बाद लूटपाट मचाने वाले 48 लोगों को गिरफ्तार किया है। तुर्की की समाचार एजेंसी के मुताबिक, 6 फरवरी को आए शक्तिशाली 7.8 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके के बाद लूटपाट के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी। इन घटनाओं के बाद जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने जांच के बाद 8 अलग-अलग प्रांतों से 48 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Post Views: 161
Tags: Delhi-Dausa-Lalsotequipped Delhi-Mumbai ExpresswayGovernor Bhagat Singh KoshyariInaugurationMaharashtraPM Narendra ModipresidentResignationSignal Lieutenant Governor Radha Krishnan MathurSunday
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version