Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

अखिलेश यादव के संकटमोचन जाने और पप्पू की दुकान पर चाय पीने के पीछे क्या छिपा है?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2023
in राजनीति, स्पेशल
0
UP Mainpuri Rampur and Khatauli Bye Election मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव, अखिलेश का आरोप, प्रशासन कर रहा बीजेपी का काम

Mainpuri Lok Sabha by-election Akhilesh alleges administration is doing work of BJP

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के अंदाज इन दिनों बदल गए हैं। रामचरितमानस पर बेहद विवादित बयान देनेवाले सिपहसालार को पदोन्नति देने के बाद वह बनारस के संकचमोटन मंदिर भी पहुंच गए। कहा जाता है ये वही मंदिर है, जहां गोस्वामी तुलसीदास रहे थे।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बृहस्पतिवार रात यानी 9 फरवरी की रात को उस समय सभी को हैरान कर दिया, जब वह पप्पू की छोटी सी चाय की दुकान पर पहुंच गए। यह बनारस की वही मशहूर दुकान है, जो काशीनाथ सिंह की किताब में भी आ चुकी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी साल 2022 विधानसभा चुनाव प्रचार को दौरान चाय पी थी।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

अखिलेश ने नींबू की मसालेदार चाय का गिलास लिया और इसके बाद दुकान में लगी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर की तरफ चीयर्स कर उसकी घूंट भरी। वाराणसी दौरे पर अखिलेश यादव संकटमोचन हनुमान मंदिर भी गए और वहां मत्था टेका। मान्यता है कि संकटमोचन हनुमान मंदिर में ही रहकर गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस को लिखा था। उसी रामचरितमानस को, जिसे लेकर सपाई इस समय खूब ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। इस समय चल रहे विवाद में सबसे ज्यादा विरोधी बयान अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ही दिए हैं।

अखिलेश दुविधा में हैं

रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये लड़ाई 5 हजार साल पुरानी है। रामचरितमानस पर बहस बहुत लंबे समय से चल रही है और ये चलती ही रहेगी। समाजवादी पार्टी जाति जनगणना पर लड़ेगी। अखिलेश के साथ दिक्कत दरअसल यही है। वह  नए वोटबैंक की फिराक में हैं, क्योंकि मुस्लिम और यादव का गठजोड़ उनको तीन अंकों में भी नहीं पहुंचा पाया। वह अन्य पिछड़ों का वोट लेने के लिए हिंदुओं में फूट डालने की पुरानी रणनीति पर काम कर रहे हैं और अगड़ों-पिछड़ों को उनके सिपहसालार भड़का रहे हैं।

हालांकि, अखिलेश यह भी जानते हैं कि हिंदुत्व को चल रही लड़ाई में वह कहीं नहीं हैं और लोग अभी तक भाजपा के साथ ही हैं। यह इस घटना से भी पता चलता है कि जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के चाय पीकर निकलने के बाद चाय विक्रेता पप्पू से मीडिया वालों ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने हंसते हुए महज इतना ही कहा, मोदी है तो मुमकिन है। हालांकि पप्पू का यह जवाब बेहद मामूली था, लेकिन इसे आगामी चुनावों के लिए बनारस के मिजाज की झलक माना जा रहा है।

अखिलेश कौन सी राह चुनें, यह सोच रहे हैं

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पैदल चलकर चाय की दुकान जा रहे हैं, लोगों से घुलमिल रहे हैं, एक साल पहले से मंदिर जा रहे हैं., यानी उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही वह बीजेपी पर प्रहार का कोई मौका नहीं चूक रहे। अखिलेश ने इन्वेस्टर समिट को जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला बताया। अखिलेश ने कहा, ”तुम टाई और सूट पहन कर चले जाओ, तो बीजेपी वाले तुमसे भी MOU साइन करवा लेंगे। इन्वेस्टर मीट के बहाने, केवल जनता को धोखा देना है। पिछले इन्वेस्टर मीट में जो MOU हुए थे, कितने जमीन पर उतरे। डिफेंस एक्सपो में प्रधानमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति आए थे। क्या उसका आउटपुट जमीन पर दिखा?”

अखिलेश ने योगी पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा, ”योगी जिस इकाना स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने गए थे, उसे समाजवादियों ने बनवाया। योगी को पता ही नहीं कि नो बॉल क्या होती है? स्टंप कितने लगाए जाते हैं? उसके बीच की दूरी क्या होती है? पिच कितने यार्ड की होती है? कुछ पता ही नहीं, बस मैच देखने गए थे।”

अखिलेश यादव ने गंगा की सफाई को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि बीजेपी का ट्रैक रिकार्ड देखो। नमामि गंगा से पूछो, गंगा साफ हो गई क्या? हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के साथ NGT ने सवाल किया, इसके बाद विपक्ष ने सवाल खड़े किया।

अखिलेश निकालेंगे हिंदुत्व और सेकुलरिज्म के बीच की राह

अखिलेश के पिता मरहूम मुलायम की राह बिल्कुल स्पष्ट थी। वह अपने सीने पर तमगे की तरह रामभक्तों पर गोली चलवाने को चिपकाए रहे। अखिलेश दो पाटों के बीच में फंस गए हैं। आपको याद होगा कि विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव विंध्याचल में स्थित मां विंध्यवासनी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। वहां पर उन्होंने विधिवत मां विंध्यवासनी का दर्शन पूजन किया, लेकिन पास ही कंतित शरीफ के नाम से प्रसिद्ध मुसलमानों के हजरत ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की दरगाह पर वह नहीं गए, जबकि दरगाह पर अखिलेश यादव के आने को लेकर पूरी तैयारी थी। मुस्लिम समाज के लोग फूल, बुके और दरगाह पर चढ़ाने के लिए चादर लेकर सपा सुप्रीमो का इंतजार करते रहे। इसके लिए दरगाह को सजाया भी गया था।

अखिलेश संतुलन साधना चाह रहे हैं, लेकिन वही तो मुश्किल है। अब इस संतुलन में अखिलेश का फायदा होता है या नुकसान, यह तो वक्त ही बताएगा।

 

Post Views: 151
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version