Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्यों हैं अलग बोहरा मुसलमान बाकी सभी फिरकों और तबकों से, क्या है प्रधानमंत्री मोदी के मिलने की वजह

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
क्यों हैं अलग बोहरा मुसलमान बाकी सभी फिरकों और तबकों से, क्या है प्रधानमंत्री मोदी के मिलने की वजह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुंबई। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी 10 फरवरी को मुंबई में दाऊदी बोहरा समुदाय के सैफ एकेडमी के एक कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बार-बार प्रधानमंत्री मत कहिए। मैं आपके परिवार का सदस्य हूं। इससे पहले 2018 में मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर इंदौर में बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

आखिर कौन हैं ये बोहरा और क्यों अभी सुर्खियों में हैं, यह जानने के लिए पहले इस्लामिक फिरकों को समझते हैं-

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

इस्लाम के भी हैं दर्जनों फिरके, इस्लाम में भी जातिवाद

मुसलमान दावा करते हैं कि उनके यहां सब एक कतार में खड़े होते हैं, कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन यह सच नहीं है। अभी पाकिस्तान में हमने देखा कि अहमदिया मुसलमानों के घर किस तरह तोड़े जा रहे थे, मस्जिदें भी तोड़ीं गयीं। भारत में तो मुसलमान सैकड़ों फिरकों में है ही, जातिवाद का भी शिकार है।

मुसलमानों का सबसे बड़ा विभाजन दो फिरकों में है- सुन्नी और शिया। पूरी दुनिया में 85 फीसदी मुसलमान सुन्नी हैं। बाकी के 15 फीसदी शिया हैं। सुन्नी वे हैं जो पैगंबर मुहम्मद के कहे मुताबिक व्यवहार करते हैं और मानते हैं कि मुहम्मद के बाद उनके ससुर अबू बकर मुसलमानों के खलीफा बने। बकर के बाद उमर और उस्मान और फिर अली मुसलमानों के खलीफा हुए।

शिया मानते हैं कि मुहम्मद के बाद अली ही असली वारिस थे। बाकी, इस्लाम एक मात्र मजहब है, पैगंबर एकमात्र संदेशवाहक और कुरान एकमात्र किताब, ये दोनों ही मानते हैं। इसके बाद सुन्नियों के अलग फिरके हैं- हनफी, सलाफी, बरेलवी और हमली। उसी तरह शियाओं के कई फिरके हैं, फिर बोहरा मुसलमान हैं। कुल मिलाकर इस्लाम के 72 फिरके यानी संप्रदाय हैं, जो सभी के सभी भारत में रहते हैं।

सभी 72 फिरके भारत में

बड़ी बात है कि भारत में सिर्फ सुन्नी और शिया ही नहीं, बल्कि मुसलमानों के सभी 72 फिरकों की थोड़ी ना थोड़ी आबादी है और वो सभी आपसी भाईचारे के साथ रह रहे हैं। यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों की मस्जिद को सुन्नी मुसलमानों का एक समूह तोड़ने लगा था। वहां तो अहमदिया को मुसलमान मानने से ही इनकार कर दिया गया है। भारत में मुसलमानों के सभी 72 फिरके साथ रहते हैं। यहां कभी पाकिस्तान जैसी घटना सामने नहीं आती है।

कारोबारी हिंदुओं ने बदला था धर्म

अब बात मुसलमानों के बोहरा समुदाय की करते हैं। यह जानना दिलचस्प होगा कि सुन्नी और शिया, दोनों फिरकों का अपना-अपना बोहरा समुदाय है। सुन्नियों का बोहरा सुन्नी बोहरा कहलाता है जबकि शियाओं का बोहरा समुदाय दाऊदी बोहरा के नाम से जाना जाता है।

  • सुन्नी बोहरा गुजरात, महाराष्ट्र और पाकिस्तान के सिंध प्रांत का कारोबारी समुदाय है। बोहरा आम तौर पर गुजराती बोलने वाले कारोबारी लोग हैं।
  • ये गुजरात के हिंदू थे जो धर्म बदलकर मुसलमान हो गए। अभी भी कई बोहरा परिवार हिंदू ही हैं। दाऊदी बोहरा समुदाय की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक ये समुदाय पैगंबर हजरत मोहम्मद के वंशज हैं।
  • 16 वीं शताब्दी में बोहरा समुदाया का भारत में तेजी से विकास हुआ और इसने अपने मुख्यालय को यमन से भारत के गुजरात स्थित सिद्धपुर में शिफ्ट कर दिया।

बोहरा भी 16वीं सदी में खिलाफत को लेकर दाऊदी और सुलेमानी दो भागों में बंट गए। भारत में दाऊदी बोहरा की आबादी 5 लाख और सुलेमानी बोहरा की आबादी 3 लाख है। वहीं पूरी दुनिया में दाऊदी बोहरा करीब 10 लाख और सुलेमानी बोहरा करीब 5 लाख हैं। भारत के अलावा इस समुदाय के लोग करीब 40 देशों में रहते हैं।

क्यों हैं बोहरा चर्चा में

बोहरा समुदाय के लोग सैयदना के पद पर बैठे शख्स को सुपर अथॉरिटी यानी सर्वोच्च सत्ता मानते हैं। शादी-ब्याह, बच्चे का नामकरण, विदेश यात्रा, हज, नए कारोबार, अंतिम संस्कार आदि सभी कुछ सैयदना की अनुमति से ही संभव होता है। समुदाय के लोग अपनी वार्षिक आमदनी का एक निश्चित हिस्सा दान में देते हैं। इस वक्त दाऊदी बोहरा के लीडर डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन हैं। हालांकि उनके ही परिवार के लोग उस पर अपना दावा करते हैं और ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है। ये मुकदमा चाचे और भतीजे के बीच का है।

इसके अलावा, 2018 में दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला खतना प्रथा के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। धर्म के नाम पर लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा को अमानवीय बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट में दायर जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि वो इस तरह की परंपरा के पक्ष में नहीं है।

तीसरा मामला बहिष्कार या बराअत का है। बोहरा समुदाय बराअत की वजह से भी चर्चा में रहा है। सैयदना के फैसले का उल्लंघन करने वालों को बराअत यानी सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुनाया जाता है। अगर किसी शख्स के खिलाफ बराअत का आदेश सैयदना जारी करते हैं तो इसके बाद उस शख्स को मस्जिद में एंट्री नहीं दी जाती है। मरने के बाद उसे कब्रिस्तान में भी दफनाने की इजाजत भी नहीं मिलती है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संवैधानिक पीठ सुनवाई करेगी।

बोहरा समुदाय का बुरका भी काले की जगह गुलाबी होता है।

Post Views: 443
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version