Thursday, May 29, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

अब नहीं मनेगा काउ हग डे,लेकिन गाय को गले लगाने से दूर होती मानसिक बीमारी,मिलती है सुखद अनुभूति

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Now cow hug day
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना और सरकार के निर्देशों के बाद भारतीय पशु कल्याण बोर्ड यानी एडब्ल्यूबीआई ने 14 फरवरी को गाय से गले लगने का दिवस के रूप में मनाने की अपील की थी, लेकिन बढ़ते विरोध के बाद ये अपील वापस ले ली गई। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरषोत्तम रुपाला की टिप्पणी के एक दिन बाद बोर्ड के सचिव एसके दत्ता ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए एक नोटिस के माध्यम से यह अपील वापस ले ली। हालांकि बोर्ड ने गाय को गले लगाने की बात यूं ही नहीं कही थी। गाय पर किये गये अध्ययनों से पता चला है कि गाय की धीमी धड़कन,शरीर का गर्म तापमान और बड़े आकार के कारण, गाय को गले लगाने से मनुष्य को एक सुखद अनुभूति मिलती है और उन्हें आराम मिलता है। गाय पर हाथ फेरने से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। उसकी पूजा भी की जाती है। गाय के दूध को अमृत समान माना गया है।

गाय को गले लगाने के हैं कई लाभ

गायों को गले लगाने के फायदे, इससे इंसानों को क्या लाभ हो सकता है इस पर दुनिया भर में रिसर्च हुआ है। हां इतना जरूर है कि जब आप अपने शहर की किसी गली में निकलकर गाय को गले लगाने निकलें तो इससे पहले ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि गाय आपको पहचानती है, जिससे वो आप पर हमला नहीं करेगी।

Related posts

#Rashifal 29 may 2025

सिंह, कन्या, मेष और कुंभ राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्चें! इस राशि के जातकों को मिल सकता पु​राने मित्र से मिलन का मौका..जानें आज का राशिफल

May 29, 2025
breaking-plat

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:PM मोदी आज पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले का दौरा करेंगे,मस्क ने छोड़ा DOGE चीफ का पद,दिल्ली में आज ‘भजन’

May 29, 2025

गाय को छूने से रिलीज होता है खुशमिजाजी वाला हॉर्मोन

विशेषज्ञों की माने तो जब जानवरों के साथ इंसान मिलते हैं, तो शरीर में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज होता है। जिससे कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे तनाव पैदा करने वाले हार्मोन का सीक्रेशन कम हो जाता है। फिर खुशी और शांति का अनुभव होता है। इससे धीरे-धीरे रक्तचाप कम होता है और हृदय की गति संतुलित होती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मानसिक बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए काउ हगिंग की थेरेपी काफी लाभदायक है। इस आर्टिकल में लिखा गया है अवसाद, ऑटिज्म, डिमेंशिया, सिज़ोफ्रेनिया जैसे बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों पर इस थेरेपी का इस्तेमाल कर मरीज के व्यक्तित्व, व्यवहार और शारीरिक स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

तनाव दूर करते हैं पालतू पशु

पालतू जानवर हमेशा से तनाव दूर करते है। माना जाता है कि बिल्लियां और कुत्ते को घर में पालना तनाव दूर भगाने वाला होता है। लेकिन दूसरे जानवरों ने भी दिखाया है कि वे स्ट्रेस बस्टर के रूप में काम करते हैं और उनके साथ जुड़ाव इंसानों की मदद करता है।

नीदरलैंड में koe knuffelen

वहीं नीदरलैंड में koe knuffelen जिसका डच भाषा में अर्थ होता है गाय को गले लगाना एक सदियों पुराना अभ्यास है। इसमें मनुष्य और पशु के बीच आलिंगन में समाये उपचार के गुणों पर फोकस किया गया है। इसका ग्लोबल ट्रेंड साल 2020 में शुरू हुआ था। जो लोग बेहद तनाव से गुजर रहे थे वे फॉर्म्स गौशालाओं में जाने लगे। वहां गायों के बीच 3-3 घंटे समय गुजारने लगे। इससे तनाव दूर करने में उन्हें काफी मदद मिली।

अमेरिका में काउ हगिंग

गायों के साथ खेलने, लिपटने का ट्रेंड अमेरिका में भी पॉपुलर है। अमेरिका में कई फॉर्म्स हैं जहां काउ हगिंग की सुविधा उपलब्ध है। आप इंसानों को लगाए या फिर जानवरों को इससे शरीर में बॉन्डिंग, प्रेम, खुशी से जुड़ा हार्मोन रिलीज होता है। इससे निश्चित रूप से व्यक्ति का तनाव दूर होता है।

Post Views: 113
Tags: Cowcow hug dayget pleasant experiencemental illness
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

slide 1 to 3 of 3
सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

मुख्य समाचार
Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान खोला माथे पर तिलक और कलाई पर कलावा बांधने का राज..जानें क्या है इसकी वजह

मुख्य समाचार
BSP supremo Mayawati

जानें मायावती ने क्यों खाली किया दिल्ली का ये बंगला…क्या हैं सरकारी बंगला खाली करने की वजह

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 29, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version