Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

बिहार में मिला नीतीश का साथ तो आरजेडी को मिला जीवनदान, हालिया सर्वे में बीजेपी को भारी नुकसान

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2023
in बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
नीतीश ने खाई सौंगध, बीजेपी नहीं करेंगे गठबंधन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Lok Sabaha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लगभग सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने लगे हैं। इसकी वजह ये है कि अब बस एक साल से बस कुछ ही समय बचा हुआ है। चुनाव को लेकर सभी दल मिशन मोड में आ चुके हैं। इस बीच मीडिया घराने भी अपना-अपना सर्वे कर रहे हैं, ताकि पहला रुझान समझ सकें। एक ऐसे ही सर्वे ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है।

  • सर्वे के मुताबिक बिहार में बीजेपी का तगड़ा नुकसान होने जा रहा है
  •  2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में आरजेडी-कांग्रेस-जेडीयू का जादू चलता दिखाई दे रहा है
  • सर्वे की मानें तो बिहार में 2024 के चुनाव में यूपीए की सीटें 25 गुना ज्यादा बढ़ सकती हैं
  • ये सर्वे सी वोटर और इंडिया टुडे ने लोकसभा चुनाव को लेकर किया था
  • सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए की सीटें कई राज्यों में बढ़ती दिखाई दे रही हैं जिनमें बिहार भी है

बिहार में यूपीए को 25 सीटें

इस सर्वे में लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों से सवाल पूछे गए और जवाब के मुताबिक बिहार में यूपीए को 25 सीटें मिल रही हैं। हालांकि, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तो बढ़कर ये दावा भी कर दिया है कि बीजेपी के इंटरनल सर्वे का भी उनको पता चल गया है और उसमें यूपीए को 37 सीटें मिल गयी हैं।

Related posts

Jal Jeevan Mission- 2.0 को मंज़ूरी: ग्रामीण घरों तक भरोसेमंद पानी के लिए 8.70 लाख करोड़ का प्लान

Jal Jeevan Mission- 2.0 को मंज़ूरी: ग्रामीण घरों तक भरोसेमंद पानी के लिए 8.70 लाख करोड़ का प्लान

March 11, 2026
LPG संकट का असर रेलवे तक: IRCTC ने कैटरिंग यूनिट्स को माइक्रोवेव-इंडक्शन का उपयोग करने को कहा

LPG संकट का असर रेलवे तक: IRCTC ने कैटरिंग यूनिट्स को माइक्रोवेव-इंडक्शन का उपयोग करने को कहा

March 11, 2026

पिछली बार लोकसभा सीटों के हिसाब से महत्वपूर्ण राज्य बिहार में यूपीए का सूपड़ा साफ हो गया था। यूपीए को यहां केवल एक सीट नसीब हुई थी, जबकि एनडीए बाकी 39 सीटें ले गया था। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

नीतीश कुमार का है जादू?

पिछले चुनाव और इस बार के बीच बिहार के बदलते राजनीतिक समीकरण में एक ही अंतर है। वह अंतर नीतीश कुमार का है। 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू भी एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी। तब चुनाव में राज्य में एनडीए की प्रचंड लहर देखी गई थी और 40 लोकसभा सीट में से 39 एनडीए को गई थी। अब जेडीयू और आरजेडी-कांग्रेस एक साथ हैं। इसका भी असर चुनाव पर देखने को मिल सकता है।

वोट प्रतिशत बढ़ा तो सीटें बढ़नी ही थीं

सर्वे में यूपीए के वोट प्रतिशत में भी जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। बिहार में अगर अभी चुनाव हो जाएं तो यूपीए को 47 प्रतिशत वोट मिलता दिखाई दे रहा है। छह महीने पहले हालांकि तस्वीर दूसरी थी। अगस्त 2022 में भी सी वोटर ने ऐसा ही सर्वे किया था। तब यूपीए को महज 5 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया था और एक भी सीट नहीं मिल रही है। वोट प्रतिशत बढ़ने का असर सीटों पर भी दिखा है और इस बार के सर्वे में कांग्रेस के गठबंधन की लोकसभा सीटें 2019 में एक के मुकाबले बढ़कर 25 हो गई हैं।

हालांकि, देश में बीजेपी को ही सर्वाधिक सीटें

वैसे, सर्वे में देश में एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनती बताई गई है। हालांकि, सीटों में कमी आई है। एनडीए को 298 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। इसमें बीजेपी को 284 सीटें, जबकि 14 सीटें सहयोगियों को मिलने का अनुमान लगाया गया है।

2019 में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने 353 सीटें जीती थीं। तब यूपीए को 91 सीटें मिली थीं।

Post Views: 117
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version