Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सदन में चूक गए गहलोत,पढ़ दिया पिछले साल का बजट,विपक्ष का आरोप बजट हुआ लीक

DigitalDesk by DigitalDesk
February 10, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
CM Ashok Gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ा। लेकिन करीब 8 मिनट तक वे पुराना बजट पढ़ते रहे। इस बीच महेश जोशी ने उनके कान में आकर कुछ कहा। तब गलती का अहसास हुआ, इस दौरान विपक्ष ने भारी हंगामा शुरू कर दिया।

सीएम ने दिए जांच के निर्देश

वहीं मुख्य सचिव उषा शर्मा विधानसभा में सीएम के पास पहुंची। सीएम ने उन्हें जांच करने को कहा है। कुछ देर स्थगित रहने के बाद राजस्थान विधानसभा सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। आसन पर स्पीकर डॉ सीपी जोशी मौजूद रहे। पिछले साल के बजट को पढ़ने पर स्पीकर सीपी जोशी ने कहा जो कुछ भी घटनाक्रम हुआ। वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नेता प्रतिपक्ष ने लिया आड़े हाथों

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा, राजस्थान के इतिहास में यह पहली ऐसी घटना है। इस पर स्पीकर जोशी का कहना था कटारिया जी आप सीनियर हैं। सीएम और मैं खड़े हुए थे। हाउस की एक परम्परा रही है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष कटारिया नहीं माने उन्होंने कहा ये नहीं हो सकता है। इस पर स्पीकर ने कहा आप मुझे डिक्टेट करेंगे क्या

राजस्थान का इतिहास रहा है मानवीय भूल होती रही हैं

स्पीकर ने कहा सीएम अपना भाषण दे रहे थे हमने पता लगाया है कि कभी कभी गलती हो जाती है तो करेक्ट करने की स्थिति बनती है। आपको लगता है कि गलती हुई है तो सुधार किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष कटारिया को पूरा अधिकार है। मेहरबानी करके राजस्थान का इतिहास रहा है। मानवीय भूल होती रही है। वे अध्यक्ष के तौर पर यह कहते हैं कि 11 बजे से 11.42 बजे तक विधानसभा में जो कुछ भी हुआ वे उसे एक्सपंज करते हैं।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा बजट की गरिमा होती है। जो कुछ पढ़ा है वो बजट नहीं है। इस बजट का औचित्य नहीं है। बाहर के व्यक्ति ने आकर सीएम को कहा कि आप गलत बजट पढ़ रहे हो। इसका मतलब उसके पास कॉपी कहां से गई। 10 मिनट पढ़ने के बाद जब दूसरे व्यक्ति ने कहा कि गलत बजट है। राज्यपाल ने जब बजट का समय तय कर दिया। उसके बाद गलत बजट पढ़ा गया, तो इसका मतलब बजट लीक हो गया।

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा विधानसभा सदन को स्थगित किया जाए। महेश जोशी को कैसे पता लगा कि ये बजट गलत है। ये बजट लीक नहीं तो और क्या है। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने बजट को स्थगित करने की मांग विधानसभा स्पीकर डॉ सीपी जोशी से की। साथ ही कहा कि ये बजट पेश नहीं हो सकता।

संविधान के आर्टिकल 202 को उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पढ़ा, जिसमें नियम प्रक्रिया 138 पढ़ा और कहा राज्यपाल की अनुमति से बजट रखा जाएगा। समय तय हुआ है। 11 बजे सीएम के साथ में जो बजट था वो पिछले साल का था। इसलिए आज बजट को पोस्टपॉन्ड करें। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाएं। राजेन्द्र राठौड़ ने कहा, बजट की कॉपी अधिकारी दीर्घा में अधिकारी के पास थीं, जबकि मुख्यमंत्री जबकि मुख्यमंत्री पुराना बजट पड़ रहे थे। इसलिए यह बजट लीक हुआ है और इसको स्थगित किया जाए।

Post Views: 215
Tags: assemblyCM Ashok GehlotLeader of Opposition Gulabchand Katariaold budget speechSpeaker Dr CP Joshi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version