Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

आदित्य ठाकरे का शिंदे सरकार पर आरोप,MP भेज दी महाराष्ट्र की 26 हजार करोड़ रुपये की पेट्रोकेमिकल और उर्वरक परियोजना

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति
0
Aditya Thackeray
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के लिए मंजूर 26 हजार करोड़ रुपये की पेट्रोकेमिकल और उर्वरक परियोजनाओं को मध्य प्रदेश की ओर मोड़ने का आरोप लगाया है। आदित्य ठाकरे ने कहा यह परियोजना विदर्भ को मिलने वाली थी। इसे महाराष्ट्र से छीनकर मध्य प्रदेश को दे दिया गया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि इसी साल मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। इसलिए बीजेपी सरकार ने यह प्रोजेक्ट वहां भेज दिया। गुजरात चुनाव से पहले भी आरोप लगे थे कि महाराष्ट्र से जुड़ी कई परियोजनाओं को पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य को दे दिया गया है।

  • आदित्य ठाकरे ने लगाया शिंदे सरकार पर आरोप
  • मप्र भेज दी पेट्रोकेमिकल और उर्वरक परियोजना
  • महाराष्ट्र में गई एक लाख नौकरियां
  • आदित्य ने दी एकनाथ शिंदे को बहस की चुनौती
  • प्रोजेक्ट हमसे इसलिए छीना
  • क्योंकि मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं
  • गुजरात चुनाव से पहले भी लगाए थे इस तरह के आरोप
  • महाराष्ट्र को मिलने वाले कई प्रोजेक्ट्स भेजे भेजे थे गुजरात
  •  पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य को दे दिए थे प्रोजेक्ट

शिवसेना के उभरते नेता आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे ही नहीं बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य से उद्योगों का पलायन हो रहा है और महाराष्ट्र के हाथ से नौकरियां जा रही हैं। महाराष्ट्र के युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। हालांकि अब तक आदित्य ठाकरे के आरोपों पर एकनाथ शिंदे गुट या बीजेपी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

नागपुर में देखी थी प्रोजेक्ट के लिए जमीन

सूत्रों की माने तो इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनियों के अधिकारियों ने पिछले साल नागपुर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए जमीन देखी थी। हालांकि अभी तक इसे लेकर धरातल पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

शिव संवाद यात्रा पर निकले आदित्य ठाकरे

शिव संवाद यात्रा पर निकले आदित्य ने नासिक में कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास के मामले में पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2020 में हमने कोरोना के बीच भी कुछ समझौते किए थे। लोगों ने उद्धव ठाकरे सरकार पर भरोसा जताया था। कारोबारियों ने भी 2020 से जून 2022 के दौरान 6.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति जताई थी। लेकिन महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद स्थिति बदल गई। उद्योग राज्य से पलायन करने लगे। अब उन्हें पता चला है कि 26 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश को गया है। यह महाराष्ट्र के लिए आया था।

महाराष्ट्र ने खोईं 1 लाख नौकरियां

आदित्य ठाकरे ने कहा कि पहले ही महाराष्ट्र वेदांता-फॉक्सकॉन डील जाने के बाद 1 लाख नौकरियां खो चुका है। आदित्य ने आरोप लगाया कि ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क भी छिनने का आरोप लगाया। आदित्य ने कहा कि यदि एकनाथ शिंदे को लगता है कि मेरे आरोप गलत हैं तो वह मुझे डिबेट भी कर सकते हैं।

 

 

Post Views: 801
Tags: Aditya ThackerayFertilizer Project Maharashtraone lakh jobsPetrochemicalShinde government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version