Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

कमलनाथ को भावी सीएम बताने पर बिफरे अरुण यादव,बोले—सत्ता आने के बाद तय होगा सीएम का चेहरा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, राजनीति, शहर और राज्य
0
Arun Yadav angry on calling Kamal Nath as future CM
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनाव अब कम समय बचा है। जहां एक ओर बीजेपी विकास यात्रा निकाल कर घर-घर संपर्क साधने की कोशिश में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस गुटबाजी में उलझती जा रही है। इसका असर पार्टी के चुनाव प्रचार पर पड़ रहा है।

  • अक्टूबर-नवंबर में होंगे विधानसभा के चुनाव
  • कांग्रेस कमलनाथ को बता रही भावी मुख्यमंत्री
  • कमलनाथ के भावी सीएम के पोस्टर पर टकराव
  • पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने साधा निशाना
  • कांग्रेस में सीएम चेहरा तय करने की परंपरा नहीं
  • सत्ता में आने के बाद चेहरा होगा तय
  • कमलनाथ अभी पीसीसी के अध्यक्ष हैं

कमलनाथ से खुश नही दूसरी पंक्ति के नेता

मप्र में कांग्रेस के तीन प्रमुख नेता कमलनाथ के कद से खुश नहीं हैं। पार्टी में कमलनाथ के कद से अरुण यादव, जीतू पटवारी और अजय सिंह खुश नहीं हैं। उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है, लेकिन उन्हें लगता है कि पार्टी में उन्हें हाशिए पर रखा जा रहा है। जैसा कि कमलनाथ राज्य में बहुत प्रभाव रखते हैं। इन नेताओं को डर है कि पार्टी आलाकमान टिकट वितरण के दौरान कमलनाथ से परामर्श करेगा और दिग्विजय सिंह समर्थक किनारे कर दिए जाएंगे।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

सीएम के सवाल पर मुखर हुए अरुण यादव

दरअसल अरुण यादव से सवाल किया गया कि अगर कांग्रेस पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा। इसके जवाब में अरुण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। यह सत्ता आने के बाद तय होगा। 2023 में नतीजे आने के बाद यह तय हो जाएगा। आज की तारीख में कमलनाथ पीसीसी के अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में हम सभी लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौन होगा। कब होगा और कैसे होगा, ये सब कुछ सत्ता आने के बात तय होगा। अभी कोई मुख्यमंत्री नहीं है। वहीं अरुण यादव एमपी कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह केंद्र में भी मंत्री रहे हैं। साथ ही प्रदेश में अध्यक्ष भी रहे हैं। अपने नाम पर उन्होंने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं। पार्टी की तरफ से मुझे जो भी काम मिलता है। मैं उसे पूरी इमानदारी शिद्दत से निभाता हूं। आगे भी पार्टी मुझे जो कहेगी। मैं उसे करूंगा। इसके साथ ही अरुण यादव से पूछा गया कि आपके हिसाब से कौन चेहरा होना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली को तय करने दीजिए न। वेट कीजिए। चुनाव होगा, नतीजे आएंगे। इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी। यह पूरा प्रोसेस है।

अजय सिंह भी अरुण यादव के साथ

वहीं मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी अरुय यादव के बयान का समर्थन किया है। उन्होंंने कहा कांग्रेस की परंपरा रही है कि सीएम चेहरा घोषित नहीं होता। केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल ही सीएम चुनता है। कोई व्यक्ति अपने आप को सीएम नहीं बताता। अजय सिंह राहुल ने कहा कि वह भावी विधायक ही कह सकते हैं। कांग्रेस में कमलनाथ के नेतृत्व को लेकर कभी कोई आपत्ति या मतभेद नहीं रहा। लेकिन अचानक अरुण यादव के बयान ने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया। अरुण यादव के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री की घोषणा पहले नहीं की जाती है।

पद की नहीं मप्र के भविष्य की चिंता—कमलनाथ

वहीं ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान जब पूर्व सीएम कमलनाथ से इसे लेकर सवाल किया गया तो उनका साफ कहना था कि वे किसी चेहरे और पद की खोज में नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है। वे मप्र का भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं।

Post Views: 164
Tags: Arun YadavChief MinisterKamal NathMadhya Pradesh Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version