Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बदल रही है भारतीय रेलवे की तस्वीर, वंदे भारत जैसी ट्रेन कर रही है कायापलट, हर दिन 12 किलोमीटर नयी पटरियां

भविष्य की सोच रहा है रेलवे

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2023
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
बदल रही है भारतीय रेलवे की तस्वीर, वंदे भारत जैसी ट्रेन कर रही है कायापलट, हर दिन 12 किलोमीटर नयी पटरियां
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपनी शक्ल और सूरत बदल रहा है। रेलवे कोच से लेकर स्टेशन और प्लेटफॉर्म तक नयी सूरत के साथ भारतीय रेलवे का कायाकल्प हो रहा है। इस बीच ट्रेनों के देर से चलने का मामला बहुत उठता है, जिस पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि 91 प्रतिशत ट्रेनें सही समय पर चलती हैं। इसके साथ ही उन्होने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में और भी बहुतेरी बातें कहीं। इनमें सब्सिडी से लेकर वंदे भारत का परिचालन तक शामिल है।

  • सीनियर सिटीजंस को रेल टिकट पर मिलने वाली छूट फिर से शुरू होगी या नहीं, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे समय-समय पर समाज हित के काम करता है
  • रेलमंत्री ने कहा कि हर एक रेल यात्री को 55 फीसदी की छूट मिलती है और रेलवे कुल मिलाकर 59 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रहा है
  • ट्रेनों के देर से चलने या पहुंचने पर रेलमंत्री ने कहा कि हाइवे और ट्रेन में फर्क होता है. हाइवे पर जाम होता है तो गाड़ी साइड से या रोड़ से नीचे उतरकर भी आगे बढ़ जाती है, लेकिन रेल की पटरी में यह संभव नहीं हैं
  • अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है और पहले हर दिन 4 किलोमीटर नई पटरी बिछाई जाती थी, अब हर दिन 12 किलोमीटर पटरी बिछाई जाती है
  • 2014 से पहले के 60 वर्षों में 32 हजार किलोमीटर रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ लेकिन पिछले 8 साल में 34 हजार किलोमीटर रेल लाइन का विद्युतीकरण हो गया है
  • रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे ने ट्रेनों के लिए नए टॉयलेट का डिजाइन अप्रूव किया है और 40 हजार कोचों में यह अच्छा टॉयलेट लगाया जाएगा

रेलवे का विकास हरेक पहलू ध्यान में रखकर

भारतीय रेल के निजीकरण और पुनर्विकास के मसले को लेकर पूछे गए सवालों  पर भी रेलमंत्री ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत में कई शहरों में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बने हैं। स्टेशनों के रिडेवलपमेंट को बड़े स्तर पर सोचा जा रहा है। मेट्रो के अलावा अब देश में वंदे मेट्रो ट्रेनें चलेंगी जो दो ऐसे शहरों को जोड़ेगी जिनके बीच की दूरी 100 किलोमीटर से कम है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि 12 से 16 महीनों में वंदे मेट्रो ट्रेन का प्रोटोटाइप बनकर तैयार हो जाएगा और सारी जांच-पड़ताल के बाद बड़े स्तर पर इसका उत्पादन किया जाएगा
  • रेलवे का विकास सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, स्टेशन शहर को जोड़ने वाला हो,  मास्टरप्लानिंग यानी शहर में हो रहे विकास को देखा जाएगा, स्टेशन शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ने वाला होगा और इसमें सभी के लिए सुविधाएं होंगी

बुलेट ट्रेन 2026 में

जब से नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं, तभी से भारतीय रेल की कायापलट को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। रेलवे के निजीकरण का आरोप भी केंद्र सरकार पर लगा और उसकी काफी आलोचना भी हुई। साल 2026 तक पीएम की महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी।
रेलमंत्री ने बताया कि एक बार रात 11 बजे उन्हें पीएम मोदी का फोन आया और उन्होंने कहा कि हमें आज का नहीं 50 साल आगे का सोचना चाहिए। शहर कैसे डेवलप करेगा, जनसंख्या कितनी होगी, इंफ्रास्ट्रक्चर हो या कुछ भी, हर चीज को कल की सोचकर डिजाइन करने को पीएम मोदी ने प्रेरित किया। इसके बाद ही रेलवे ने टाउन प्लानर्स को भी बुलाया और दो महीने में नई डिजाइन बनवाईं।  उसके बाद ही  गांधीनगर, भोपाल और बेंगलुरु में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बने हैं और वंदे भारत ट्रेन दुनिया की बेस्ट ट्रेनों से भी कई पैरामीटर्स में बेहतर हैं।
Post Views: 210
Tags: #VANDE BHARatashwini vaishnavbudgetelectrificationnirmala sitaramanPM Modirailwaysvande metro
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version