कक्षा में मिशन का हस्तांतरण सफलतापूर्वक पूरा, अंतरिक्ष यात्री ;रहस्यमय उपहार वापस लाएंगे
चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को शनचो-23 और
शनचो-24 के अंतरिक्ष यात्रियों के बीच मिशन हस्तांतरण समारोह सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस
दौरान चीनी अंतरिक्ष स्टेशन की कमान और जिम्मेदारियां एक दल से दूसरे दल को सौंप दी गईं।
मिशन योजना के मुताबिक, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली शनचो-23 अंतरिक्ष
यान से धरती पर लौटेंगे। वहीं, अंतरिक्ष यात्री चू यांगचू एक साल तक अंतरिक्ष में रहने के प्रयोग को
पूरा करने के लिए कक्षा में ही रहेंगे। वह कमांडर थांग होंगपो और अंतरिक्ष यात्री वू यी के साथ
मिलकर शनचो-24 मानवयुक्त उड़ान मिशन को अंजाम देंगे।
बताया गया है कि अंतरिक्ष यात्री चांग चियुआन, ली च्यायिंग और मुहम्मद जीशान अली ने अपने
सभी निर्धारित मिशन पूरे कर लिए हैं। चांग चियुआन शनचो-23 के वापसी मिशन के कमांडर होंगे।
तीनों अंतरिक्ष यात्री आने वाले दिनों में अंतरिक्ष यान से तोंगफ़ंग लैंडिंग साइट पर उतरेंगे। वे चीनी
अंतरिक्ष स्टेशन थ्येनकोंगसे कुछ 9;रहस्यमय उपहार; भी अपने साथ धरती पर लाएंगे।
फिलहाल, तोंगफ़ंग लैंडिंग साइट और उससे जुड़ी सभी प्रणालियां अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित
वापसी के लिए तैयारियों में जुटी हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





