Friday, November 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

श्रीलंका के 10 से अधिक मीडिया चैनलों पर प्रसारित होगी CMG की डॉक्यूमेंट्री ‘विरासत के संरक्षक’, प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने किया शुभारंभ

DigitalDesk by DigitalDesk
November 27, 2026
in मुख्य समाचार
0
श्रीलंका के 10 से अधिक मीडिया चैनलों पर प्रसारित होगी CMG की डॉक्यूमेंट्री ‘विरासत के संरक्षक’, प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने किया शुभारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित विशेष डॉक्यूमेंट्री ;विरासत के संरक्षक; (द हेरिटेज
गार्डियन) का शुभारंभ समारोह 27 नवंबर को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और
अपना संबोधन देते हुए आधिकारिक रूप से इस प्रसारण की शुरुआत की।

यह डॉक्यूमेंट्री दर्शाती है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग पारंपरिक चीनी संस्कृति के संरक्षण और
उसके विकास को कितनी प्राथमिकता देते हैं। वे न केवल इसके लिए ठोस नीतियां तैयार करते हैं,
बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारने के लिए भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। यह कार्यक्रम उनकी गहरी
सांस्कृतिक सोच और सांस्कृतिक आत्मविश्वास को मज़बूत करने के संकल्प को सामने लाता है।
इसमें राष्ट्रपति शी की व्यक्तिगत पहल से विरासत को सहेजने में मिली बड़ी उपलब्धियों को बेहद
जीवंत अंदाज़ में दिखाया गया है, जो चीनी सभ्यता की निरंतरता और उसके अनूठे आकर्षण को
बखूबी उजागर करता है।

Related posts

पेइचिंग में पहले ‘सीएमजी स्वस्थ चीन महोत्सव’ का आयोजन, स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने पर जोर

पेइचिंग में पहले ‘सीएमजी स्वस्थ चीन महोत्सव’ का आयोजन, स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने पर जोर

November 27, 2026
महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन की नई सियासी जंग, 850 सीटों का प्रस्ताव… उत्तर-दक्षिण के राजनीतिक संतुलन पर छिड़ेगी बड़ी बहस!

महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन की नई सियासी जंग, 850 सीटों का प्रस्ताव… उत्तर-दक्षिण के राजनीतिक संतुलन पर छिड़ेगी बड़ी बहस!

November 27, 2026

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री अमरसूर्या ने कहा कि;विरासत के संरक्षक; श्रीलंका के
लोगों को राष्ट्रपति शी चिनफिंग के संस्कृति और सभ्यता से जुड़े विचारों को गहराई से समझने का
एक महत्वपूर्ण अवसर देता है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सुरक्षा पर
राष्ट्रपति शी के विचार यह मार्ग दिखाते हैं कि कोई भी देश अपनी पारंपरिक जड़ों को सहेजते हुए
आधुनिक विकास की राह पर कैसे आगे बढ़ सकता है।

वहीं, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने अपने संबोधन में कहा कि
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि चीन और श्रीलंका के बीच पारंपरिक मित्रता
का एक लंबा इतिहास रहा है। जहां एक ओर चीन पूर्व में स्थित एक प्राचीन सभ्यता है, वहीं दूसरी
ओर श्रीलंका हिंद महासागर में जड़ा एक जगमगाता मोती है। पहाड़ों और समुद्रों की भौगोलिक दूरी
के बावजूद, दोनों देशों की यह दोस्ती सदियों से मज़बूती से कायम है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉक्यूमेंट्री ;विरासत के संरक्षक;
अधिकाधिक श्रीलंकाई दर्शकों को प्रभावित करेगा। इसके ज़रिए दर्शक राष्ट्रपति शी चिनफिंग के
सांस्कृतिक पदचिह्नों; का अनुसरण करते हुए ;हमें सभ्य क्या बनाता है; और;हमें चीनी क्या
बनाता है; जैसे गहरे सवालों के माध्यम से चीनी संस्कृति के समृद्ध इतिहास और उसकी गहराई को

करीब से समझ और सराह सकेंगे।
गौरतलब है कि 27 नवंबर से, डॉक्यूमेंट्री ;विरासत के संरक्षक; के अंग्रेजी, सिंहली और तमिल
संस्करणों का प्रसारण श्रीलंकाई राष्ट्रीय टेलीविजन और इंडिपेंडेंट टेलीविजन सहित देश के 10 से
ज्यादा प्रमुख मीडिया चैनलों पर शुरू हो गया है। टेलीविजन के अलावा, दर्शक इसे प्रमुख वेबसाइटों
और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे।

बता दें कि इस गरिमामय आयोजन में चाइना मीडिया ग्रुप के अधिकारियों और कर्मचारियों,
श्रीलंका में चीनी राजदूत वेई हुआश्यांग सहित चीनी अतिथियों के अलावा, श्रीलंका की
राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, शिक्षा और मीडिया जगत के प्रतिनिधियों सहित 150 से अधिक
हस्तियों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

Tags: #HeritageGuardian #CMG #ChinaMediaGroup #SriLanka #HariniAmarasuriya #XiJinping #CulturalHeritage #ChinaSriLankaRelations #Documentary
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version