जनरेटिव AI के लिए दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय मानक तैयार करने में चीन की अगुवाई
24 नवंबर को चीन के राज्य बाजार विनियमन प्रशासन की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में
बताया गया कि चीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक प्रणाली तैयार करने
में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। चीन ने अब तक 29 बुनियादी और सामान्य अंतरराष्ट्रीय मानकों
को विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन
(ISO) से जुड़े संस्थानों में चीन के करीब 400 विशेषज्ञ पंजीकृत हैं।
प्रशासन के एक अधिकारी के मुताबिक, चीन AI के लिए; अंतरराष्ट्रीय मानक प्रणाली के
निर्माण और विकास में भी योगदान दे रहा है। इसके तहत डेटा प्रबंधन, मानव-कंप्यूटर संवाद, सुरक्षा
और विश्वसनीयता जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही, स्मार्ट सिटी
और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए चीन 15 मानक
तकनीकी संस्थानों के साथ मिलकर 49 औद्योगिक अनुप्रयोगों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मानक तैयार
करने की दिशा में काम कर रहा है।
अधिकारी ने बताया कि चीन ने स्मार्ट सिटी के संचालन में AI के इस्तेमाल से जुड़ा एक अंतरराष्ट्रीय
मानक तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस काम में 16 देशों के विशेषज्ञ शामिल रहे।
इससे शहरी प्रबंधन और प्रशासन में AI के इस्तेमाल के लिए एक साझा ढांचा तैयार करने में मदद
मिली है। वहीं, चीनी विशेषज्ञ 10 से अधिक देशों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर औद्योगिक स्मार्ट
टर्मिनल, उपकरणों के रखरखाव की पूर्वानुमान प्रणाली और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के मूल्यांकन से
जुड़े मानक भी विकसित कर रहे हैं।
इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि पूर्वानुमान आधारित रखरखाव मानक श्रृंखला का
पहला भाग आधिकारिक तौर पर जारी किया जा चुका है। यह औद्योगिक उपकरणों के संचालन और
रखरखाव में AI तकनीक के इस्तेमाल से जुड़ा पहला अंतरराष्ट्रीय मानक है।
इसके अलावा, चीन ने कई देशों के साथ मिलकर ;सूचना प्रौद्योगिकी, AI और जनरेटिव AI के लिए
जोखिम प्रबंधन दिशानिर्देश; नाम से एक अंतरराष्ट्रीय मानक भी तैयार किया है। इसे जनरेटिव AI के
प्रबंधन और नियंत्रण से जुड़ा दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय मानक प्रस्ताव बताया जा रहा है। इससे
AI के संभावित जोखिमों से निपटने और उनके प्रबंधन को लेकर विभिन्न देशों के बीच साझा
सहमति बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





