Tuesday, November 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

तिब्बत के सबसे बड़े रेल माल ढुलाई केंद्र ल्हासा पश्चिम स्टेशन पर बदले गए 22 रेल टर्नआउट, 20 साल में पहली बार हुआ बड़ा काम

DigitalDesk by DigitalDesk
November 24, 2026
in मुख्य समाचार
0
तिब्बत के सबसे बड़े रेल माल ढुलाई केंद्र ल्हासा पश्चिम स्टेशन पर बदले गए 22 रेल टर्नआउट, 20 साल में पहली बार हुआ बड़ा काम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन रेलवे छिंगहाई-शीत्सांग ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक, शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश
के सबसे बड़े रेल माल ढुलाई केंद्र ल्हासा पश्चिम स्टेशन पर 22 सेट रेल टर्नआउट बदलने का काम
22 नवंबर को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। अंतिम रेल टर्नआउट के सभी तकनीकी परीक्षण
भी सफल रहे। छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे के पूरी तरह चालू होने के बाद पिछले 20 वर्षों में यह पहली
बार है, जब ल्हासा पश्चिम स्टेशन पर एक साथ इतने बड़े पैमाने पर रेल टर्नआउट बदले गए हैं।
इससे शीत्सांग आने-जाने वाले माल की सुरक्षित ढुलाई को और मजबूती मिलेगी।

दरअसल, रेल टर्नआउट ऐसा उपकरण है, जिसकी मदद से ट्रेन को एक रेलवे ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर
भेजा जाता है। यह रेलवे ट्रैक के अपेक्षाकृत कमजोर हिस्सों में से एक होता है। चीन रेलवे छिंगहाई-
शीत्सांग ग्रुप के एक अधिकारी के मुताबिक, नए रेल टर्नआउट में फ्लैश वेल्डिंग और थर्माइट
वेल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए टर्नआउट के अंदर और उसके आगे-पीछे
के रेल जोड़ों को जोड़कर निर्बाध स्टील रेल तैयार की गई है। इससे टर्नआउट क्षेत्र में रेल जोड़ों की
संख्या 264 कम हो गई है। नतीजतन, रेलवे का संचालन पहले से अधिक सुरक्षित और स्थिर होगा।
गौरतलब है कि ल्हासा पश्चिम स्टेशन शीत्सांग में उत्पादन, लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और
निर्माण कार्यों के लिए जरूरी सामान की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका
निभाता है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2006 में इस स्टेशन पर माल की कुल आवक-जावक केवल 3
लाख 29 हजार टन थी। वहीं, वर्ष 2025 तक यह बढ़कर 64 लाख 29 हजार टन हो गई। इससे क्षेत्र
में रेल माल ढुलाई की लगातार बढ़ती अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Related posts

Meta और कांग्रेस के बीच क्यों बढ़ा टकराव? यूथ कांग्रेस ने क्यों कहा ‘मेटा बीजेपी का बेटा’, जानिए पूरे विवाद की वजह

Meta और कांग्रेस के बीच क्यों बढ़ा टकराव? यूथ कांग्रेस ने क्यों कहा ‘मेटा बीजेपी का बेटा’, जानिए पूरे विवाद की वजह

November 24, 2026
चीन 25 नवंबर को लॉन्च करेगा शनचो-24, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री भी भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

चीन 25 नवंबर को लॉन्च करेगा शनचो-24, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री भी भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

November 24, 2026

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #Tibet #LhasaWestStation #ChinaRailways #RailwayInfrastructure #FreightTransport #RailSafety #ChinaNews #InfrastructureDevelopment
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version