संयुक्त राष्ट्र संघ ने 23 नवंबर को फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता के अंतर्राष्ट्रीय दिवस;
के उपलक्ष्य में स्मारक सम्मेलन का आयोजन किया। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस
अवसर पर बधाई संदेश भेजा।
इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि फिलिस्तीन का मुद्दा मध्य-पूर्व की समस्या का मूल है।
मध्य-पूर्व में मौजूदा तनाव के कारण अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान फिलिस्तीनी मुद्दे से नहीं भटकना
चाहिए। फिलिस्तीनी मुद्दे को सुलझाने की कुंजी दो-राज्य समाधान की सही दिशा पर कायम रहते
हुए फिलिस्तीन-इजराइल शांति वार्ता को फिर से शुरू करने को बढ़ाना है। फिलिस्तीनियों द्वारा
फिलिस्तीन का शासन करनेके सिद्धांत के अनुसार जोर्डन नदी के पश्चिमी तट पर प्रशासन और
गाजा में युद्ध के बाद पुनर्निर्माण को बढ़ाना चाहिए और फिलिस्तीन के खिलाफ भूमि पर अतिक्रमण
की किसी भी कार्रवाई का विरोध करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को फिलिस्तीन का समर्थन
करने की सहमति और वचन को कार्य में बदलना चाहिए, ताकि गाजा में स्थाई युद्धविराम
साकार होकर आम लोगों की सुरक्षा की रक्षा की जा सके।
शी चिनफिंग ने कहा कि निष्पक्षता लोगों के दिल में बसती है और न्याय का अभाव नहीं होगा।
चीन हमेशा से फिलिस्तीनी लोगों के अपने वैध राष्ट्रीय अधिकारों को बहाल करने के न्यायपूर्ण कार्य
का दृढ़ता से समर्थन करता है। चीन लगातार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में शांति-प्रिय और न्याय का
समर्थन करने वाले सभी देशों के साथ मिलकर व्यवहारिक रूप से फिलिस्तीन मुद्दे के जल्द,
व्यापक, उचित और स्थाई समाधान बढ़ाएगा, ताकि मध्य-पूर्व क्षेत्र की स्थाई शांति साकार हो
सके और विश्व शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि में योगदान किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





