राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जन सेलाब देखने को मिल रहा है वहीं राहुल गांधी इस यात्रा में आम लोगो से भी मुलाकात कर रहैं है जिसके तस्वीर सोशल कांग्रेस के सोशल मीडिया हेंडल पर जमकर डाली जा रही है फेसबुक पर अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए, उन्होंने कहा, महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और समाज सुधारक, श्री नारायण गुरु की समाधि पर मेरे सम्मान की पेशकश करने के लिए शिवगिरी मठ का दौरा किया। श्री नारायण गुरु ने लोगों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया और महात्मा गांधी सहित हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं पर उनका बहुत प्रभाव था। आज तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम से की है। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। इस पदयात्रा की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस तस्वीर में राहुल अपने नेताओं के अलावा आम लोगों के साथ भी चलते दिख रहे हैं। ‘यात्रियों’ को सादगीपूर्ण तरीके से रहने के लिए कहा गया है। मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी। यह यात्रा 19 दिनों में राज्य के सात जिलों से होते हुई एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। बता दें कि राहुल गांधी के साथ तीन तरह के यात्री पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 120 भारत यात्री हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
12 राज्यो से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा
इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर 3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस का कहना है कि स यात्रा का मकसद यह संदेश देना भी है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो भारत को जोड़ कर रख सकती है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर जनता तक यह संदेश भली भांति पहुंच गया तो इससे पार्टी में भी फिर से जान आ जाएगी। पार्टी के नेता जयराम रमेश का कहना है कि भारत जोड़ो इसलिए जरूरी क्योंकि भारत टूट रहा है। क्यों टूट रहा है? इसके तीन कारण हैं। पहला आर्थिक विषमताएं, दूसरा राजनीतिक केंद्रीयकरण और संस्थाओं का दुरूपयोग और तीसरा सामाजिक ध्रुवीकरण।




