Sunday, November 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शी चिनफिंग और गैबॉन के राष्ट्रपति न्गुएमा की वार्ता, चीन-गैबॉन संबंधों को नए युग में ले जाने पर सहमति

DigitalDesk by DigitalDesk
November 7, 2026
in मुख्य समाचार
0
शी चिनफिंग और गैबॉन के राष्ट्रपति न्गुएमा की वार्ता, चीन-गैबॉन संबंधों को नए युग में ले जाने पर सहमति
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

6 नवंबर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में चीन की राजकीय
यात्रा पर आए गैबॉन गणराज्य के राष्ट्रपति ब्राइस क्लोटेयर ओलिगुई न्गुएमा के साथ वार्ता की।
दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से द्विपक्षीय संबंधों को नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-गैबॉन
समुदाय के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

वार्ता के दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों देशों के पूर्व पीढ़ी वाले नेताओं द्वारा स्थापित चीन-
गैबॉन दोस्ती पुराने इतिहास वाली है। दोनों देश समानता, पारस्परिक सहयोग और साझा विकास के
सिद्धांतों का पालन करते हैं, और द्विपक्षीय संबंध अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ावों की कसौटी पर खरे
उतरे हैं, जो चट्टान की तरह मजबूत बने हुए हैं। चीन-गैबॉन संबंधों को लगातार गहरा करना दोनों
देशों की जनता की साझा अपेक्षाओं के ही नहीं, ग्लोबल साउथ के देशों में एकता और आत्मनिर्भरता
की वैश्विक प्रवृत्ति के अनुरूप भी है। चीन गैबॉन के स्वतंत्र विकास के लिए एक विश्वसनीय मित्र और
भागीदार बनना और गैबॉन की राजनीतिक, आर्थिक और राजनयिक स्वायत्तता का समर्थन करना
चाहता है, इसके साथ ही, गैबॉन के साथ मिलकर नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-गैबॉन समुदाय
के निर्माण के लिए समान प्रयास करने को भी तैयार है।

Related posts

Yogi major message on Ayodhya No more bullets will be fired at Ram devotees

Diwali 2026:अयोध्या पर योगी का बड़ा संदेश…रामभक्तों पर अब नहीं चलेंगी गोलियां!…जय श्रीराम बोलने पर अब नहीं चलेंगे डंडे

November 8, 2026
Diwali 2026: दिवाली की रात दिख जाए उल्लू तो समझें मां लक्ष्मी की विशेष कृपा? जानिए क्यों है यह पक्षी धन-समृद्धि से जुड़ा, क्या करना चाहिए

Diwali 2026: दिवाली की रात दिख जाए उल्लू तो समझें मां लक्ष्मी की विशेष कृपा? जानिए क्यों है यह पक्षी धन-समृद्धि से जुड़ा, क्या करना चाहिए

November 8, 2026

शी चिनफिंग के अनुसार, पारस्परिक सहयोग चीन-गैबॉन संबंधों की एक विशिष्ट विशेषता और
राजनीतिक लाभ है। चीन हमेशा की तरह, गैबॉन को उसकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास
पथ तलाशने में सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि चीन और गैबॉन के आर्थिक लाभ स्पष्ट रूप से एक-
दूसरे के पूरक हैं और सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। दोनों पक्षों को विकास रणनीतियों में
सामंजस्य मजबूत करते हुए सहयोग के नए विकास क्षेत्रों को विकसित करना चाहिए, अफ्रीकी कृषि
और खाद्य उत्पादों के चीन में प्रवेश के लिए ;शून्य शुल्क ; और ;ग्रीन चैनल; के नए अवसरों का
सदुपयोग करते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग के विस्तार और उन्नयन को
बढ़ावा देना चाहिए, गैबॉन के औद्योगिक विकास, रोजगार वृद्धि और लोगों के जीवन स्तर में सुधार
को गति देते हुए इसकी स्वतंत्र विकास क्षमता को बढ़ाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तरीय आवाजाही को मजबूत करने, पार्टी और राज्य के
शासन अनुभवों का आदान-प्रदान करने पर जोर दिया और कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय
मामलों में गैबॉन की अधिक भूमिका का समर्थन करता है और एक बेहतर दुनिया के संयुक्त निर्माण

के लिए गैबॉन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है।
वहीं, राष्ट्रपति न्गुएमा ने कहा कि गैबॉन और चीन के बीच आधी सदी से भी अधिक पुरानी मित्रता
है, जिसमें रणनीतिक आपसी विश्वास उनकी साझेदारी का आधारशिला बना हुआ है। दोनों देशों के
बीच सहयोग गतिशील है, जो गैबॉन के आर्थिक विविधीकरण को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देता है और
बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में गैबॉन के लोगों
के जीवन स्तर में सुधार लाता है। गैबॉन एक-चीन सिद्धांत का दृढ़तापूर्वक पालन करता रहेगा।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्ण सत्र के सफलतापूर्ण आयोजन
को बधाई देते हुए राष्ट्रपति न्गुएमा ने दोनों देशों की पार्टियों के बीच आवाजाही को मजबूत करने
और चीन से पार्टी व देश के शासन अनुभव सीखने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चीन और
अफ्रीका ने आपसी लाभ और उभय जीत वाली साझेदारी स्थापित की है। ;शून्य शुल्क; नीति अफ्रीकी
देशों की जरूरतों को पूरा करती है, जिससे अफ्रीकी उत्पादों को विशाल चीनी बाजार में प्रवेश करने की
अनुमति मिलती है, जो अफ्रीकी देशों के विकास के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है।
इसके अलावा, राष्ट्रपति न्गुएमा ने चीन द्वारा बहुपक्षवाद का समर्थन और अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय
मामलों में चीन की निष्पक्षता और तटस्थता वाले रूख की अत्यधिक प्रशंसा की और कहा कि गैबॉन
चीन के साथ मिल कर घनिष्ठ समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ चीन-अफ्रीका एकजुटता और
सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि ग्लोबल साउथ के देशों के हितों की संयुक्त रूप से रक्षा
की जा सके।

वार्ता के बाद, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने वैश्विक सुरक्षा पहलों, शून्य टैरिफ, औद्योगिक श्रृंखला व
आपूर्ति श्रृंखला, चीनी भाषा की शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होते हुए
संयुक्त रूप से देखा। यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-गैबॉन
समुदाय के निर्माण पर संयुक्त बयान भी जारी किए।

वार्ता से पहला, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जन वृहद भवन के उत्तरी हॉल में राष्ट्रपति न्गुएमा के लिए
स्वागत समारोह और वार्ता के बाद शाम को, स्वर्ण हॉल में स्वागत भोज आयोजित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #XiJinping #Gabon #ChinaGabonRelations #ChinaAfrica #GlobalSouth #CMG #InternationalNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version