दिवाली से ठीक एक दिन पहले चंद्रमा अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 7 नवंबर 2026 की शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में चंद्रमा का गोचर कुछ लोगों के पारिवारिक जीवन, नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है। खासतौर पर मेष, कर्क, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। किसी को व्यापार में लाभ मिल सकता है, तो किसी के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं इन चार राशियों के लिए चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश कैसा रहने वाला है।
मेष राशि: कारोबार में मिल सकता है लाभ, वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा आपसी प्यार
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में इस भाव को विवाह, जीवनसाथी और साझेदारी से जोड़कर देखा जाता है। इस दौरान कारोबार करने वाले लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ जातक साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं और आपसी समझ बढ़ सकती है। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को भी अपने काम के जरिए पहचान और लोकप्रियता मिलने की संभावना है।
कर्क राशि: परिवार में खुशियां आएंगी, मानसिक परेशानियों से मिल सकती है राहत
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए यह गोचर इस राशि के लोगों के लिए खास माना जा रहा है। चंद्रमा आपके चौथे भाव यानी सुख और पारिवारिक जीवन के भाव में प्रवेश करेंगे। इसके प्रभाव से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से चल रही मानसिक उलझनों में भी कमी आ सकती है। नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
कन्या राशि: कमाई के नए रास्ते खुलेंगे, पैतृक कारोबार में हो सकता है मुनाफा
कन्या राशि के जातकों की कुंडली में चंद्रमा का गोचर दूसरे भाव में होगा। ज्योतिष के अनुसार दूसरा भाव धन, बचत और वाणी से संबंधित माना जाता है। इस गोचर के दौरान आपकी आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। पैतृक कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों के काम की वरिष्ठ अधिकारी तारीफ कर सकते हैं। आपकी बातचीत का तरीका भी प्रभावशाली रहेगा, जिससे सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ सकता है।
धनु राशि: अधूरी इच्छाएं पूरी होने के संकेत, नौकरी में मिल सकती है पदोन्नति
धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। इस भाव को आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जोड़कर देखा जाता है। इस दौरान आपकी कुछ पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। जो लोग लंबे समय से अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केवल राशिफल पर निर्भर न रहें।





