Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

Politics of MP:कमलनाथ का शिवराज सरकार पर तंज, 6 माह और चलेगी शिवराज की फिल्म

DigitalDesk by DigitalDesk
February 3, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Politics of MP:कमलनाथ का शिवराज सरकार पर तंज, 6 माह और चलेगी शिवराज की फिल्म

Kamal Nath taunt on Shivraj government

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Politics of MP: मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होना हैं। बीजेपी और कांग्रेस के साथ छोटे बड़े सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी जमावट शुरु कर दी है। साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज ही नहीं तीखा भी हो गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौटंकी और अभिनय करने वाली शिवराज सिंह चौहान की फिल्म 6 महीने और चलेगी। इसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है।

  • नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव
  • चुनावी जमावट में जुटी बीजेपी कांग्रेस
  • आरोप प्रत्यारोप का दौर हुआ तेज
  • किसानों को लेकर सरकार पर कमलनाथ का वार
  • बोले कमलनाथ—नौटंकी और अभिनय करते हैं शिवराज

किसानों को लेकर कमलनाथ और कमल पटेल में तकरार

वहीं कमलनाथ के आरोप को लेकर मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पलटवार किया है। दरअसल देश में आम बजट को लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच मप्र में कांग्रेस ने हमेशा की तरह इस बार भी आमबजट को लेकर बीजेपी और उसकी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार की ओर से बजट के पहले पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण को आंकड़ों की बाजीगरी बताया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि शिवराज सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि किसानों की छाती छलनी करने वाली सरकार अब घड़ियाली आंसू रो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार हमेशा की तरह अभिनय और नौटंकी कर रही है। उन्होंने लिखा है कि अभिनय करने वाली सरकार अब छह महीने और चलेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में तख्तापलट जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कमल पटेल का तंज,कमलनाथ क्या जाने किसान का दर्द

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को लेकर जब सरकार पर निशाना साधा तो शिवराज कैबिनेट में कृषि मंत्री कमल पटेल ने उन पर पलटवार किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने शिवराज सरकार पर लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कमलनाथ को किसानों का दर्द क्या पता है? उन्होंने अपनी सरकार को आलीशान दफ्तर से चलाया है। कभी वे किसानों के बीच गए ही नहीं है। कमल पटेल ने दावा करते हुए कहा कि शिवराज सरकार इस विधानसभा चुनाव में भी इतिहास रचेगी। अबकी बार 200 पार का नारा दिया गया है। बीजेपी की सरकार आने वाले समय में किसानों के लिए और भी बड़े कदम उठाने जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उनके खातों में सीधे राशि डालना जैसी कई पारदर्शी योजना जारी है।

Post Views: 236
Tags: assembly elections in november Election gatheringBJPCongress BlameKamal NathShivraj
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version