Monday, November 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पांच देशों के शहरों को मिला 2026 का शांगहाई पुरस्कार, सतत शहरी विकास के लिए अदिस अबाबा और इस्तांबुल सहित पांच शहर सम्मानित

DigitalDesk by DigitalDesk
November 2, 2026
in मुख्य समाचार
0
पांच देशों के शहरों को मिला 2026 का शांगहाई पुरस्कार, सतत शहरी विकास के लिए अदिस अबाबा और इस्तांबुल सहित पांच शहर सम्मानित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2026 विश्व शहरी दिवस के वैश्विक मुख्य कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ ही शनिवार को दक्षिण-पूर्वी
चीन के फ़ूच्येन प्रांत की राजधानी फ़ूचो में चौथा वैश्विक सतत विकास शहरी पुरस्कार (शांगहाई
पुरस्कार) प्रदान किया गया। इस बार दुनिया के पांच शहरों को इस सम्मान के लिए चुना गया। इनमें
इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा, कोलंबिया का सैंटियागो डे कैली, तुर्किये का इस्तांबुल, चीन
का चिंगतेचन और पोलैंड का काटोवाइस शामिल हैं।

शांगहाई पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के 2030 सतत विकास एजेंडा और नए शहरी
एजेंडा को स्थानीय स्तर पर लागू करने को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, सतत शहरी विकास के क्षेत्र
में उल्लेखनीय काम करने वाले शहरों को सम्मानित करना भी इसका मकसद है। इस मौके पर
पुरस्कार से जुड़ा एक विशेष वीडियो और शांगहाई हैंडबुक: 21वीं सदी में सतत शहरी विकास के लिए
मार्गदर्शिका का 2026 संस्करण भी जारी किया गया। इस पुस्तिका में दुनिया के अलग-अलग देशों
के शहरों के सफल अनुभव और बेहतर कामकाज के उदाहरण साझा किए गए हैं।

Related posts

major blow to the AAP ahead of the Punjab elections Three MLAs join the BJP

पंजाब चुनाव से पहले AAP में बड़ी सेंध! तीन विधायक BJP में शामिल… भगवंत मान के लिए कितना बड़ा झटका, बीजेपी को कितना फायदा?

November 2, 2026
शी चिनफिंग ने सीपीसी के सख्त पार्टी शासन से जुड़े फैसले की बताई रूपरेखा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और संगठनात्मक सुधार पर जोर

शी चिनफिंग ने सीपीसी के सख्त पार्टी शासन से जुड़े फैसले की बताई रूपरेखा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और संगठनात्मक सुधार पर जोर

November 2, 2026

इस साल के कार्यक्रम का विषय है, नवीनीकरण से सशक्तिकरण, रहने योग्य शहरों का सपना।
इसका आयोजन चीन के आवास एवं शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय, संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती
कार्यक्रम (यूएन-हैबिटेट) और फ़ूच्येन प्रांतीय सरकार ने मिलकर किया। वहीं, फ़ूचो नगर सरकार
और प्रांतीय आवास एवं शहरी-ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी मेजबानी की।

गौरतलब है कि दिसंबर 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 31 अक्टूबर को विश्व शहरी
दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद 2014 से यह दिवस नियमित रूप से मनाया
जा रहा है। खास बात यह है कि विश्व शहरी दिवस चीनी सरकार की पहल पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा
स्थापित पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #ShanghaiAward2026 #SustainableCities #UrbanDevelopment #WorldCitiesDay #AddisAbaba #Istanbul
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version