Saturday, October 31, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शी चिनफिंग ने स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से की मुलाकात, चीन-स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार और निवेश सहयोग बढ़ाने पर जोर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 31, 2026
in मुख्य समाचार
0
शी चिनफिंग ने स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से की मुलाकात, चीन-स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार और निवेश सहयोग बढ़ाने पर जोर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

30 अक्तूबर को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग
के जन वृहद भवन में चीन की कार्य यात्रा पर आए स्विस संघीय राष्ट्रपति गाय
पार्मेलिन से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि यूरोप में स्विट्जरलैंड चीन का एक महत्वपूर्ण
साझेदार है और यूरोपीय देशों में चीन के साथ सहयोग के मामले में स्विट्जरलैंड
लगातार अग्रणी रहा है। ऐसे समय में जब एकतरफावाद और संरक्षणवाद बढ़ रहे
हैं, मुक्त व्यापार सहयोग चीन-स्विट्जरलैंड सम्बंधों की सबसे प्रमुख विशेषता
बन गया है, जो खुले सहयोग के प्रति दोनों देशों के राजनीतिक साहस और
प्रतिबद्धता को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है और एक खुली विश्व अर्थव्यवस्था
को बढ़ावा देने में उनकी अद्वितीय अग्रणी भूमिका को उजागर करता है।

Related posts

शी चिनफिंग और जर्मन राष्ट्रपति स्टीनमीयर की पेइचिंग में अहम वार्ता, चीन-जर्मनी ने व्यापार और वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

शी चिनफिंग और जर्मन राष्ट्रपति स्टीनमीयर की पेइचिंग में अहम वार्ता, चीन-जर्मनी ने व्यापार और वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

October 31, 2026
INDIA Alliance: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का ‘जन महाभियोग’, खरगे के आवास पर हुई मॉक संसद; SIR और वोटर लिस्ट को लेकर उठाए सवाल

INDIA Alliance: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का ‘जन महाभियोग’, खरगे के आवास पर हुई मॉक संसद; SIR और वोटर लिस्ट को लेकर उठाए सवाल

October 31, 2026

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि चीन और स्विट्जरलैंड के बीच
राजनयिक सम्बंध स्थापित होने के बाद से, दोनों पक्षों ने व्यावहारिक उपलब्धियों
के माध्यम से चीन-स्विट्जरलैंड सहयोग में समानता, नवाचार और समान
जीत की भावना का लगातार प्रदर्शन किया है, जो विभिन्न आकार और विभिन्न
सामाजिक प्रणालियों वाले देशों के बीच आदान-प्रदान के लिए एक मॉडल बन
गया है। दोनों पक्षों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए, एक दूसरे के साथ
समान व्यवहार करना चाहिए और सभी स्तरों पर समग्र रूप से आदान-प्रदान और
नीतिगत तालमेल को मजबूत करना चाहिए। चीन-यूरोपीय आर्थिक एवं
व्यापारिक आदान-प्रदान में स्विट्जरलैंड ने लंबे समय से एक महत्वपूर्ण और
अनुकरणीय भूमिका निभाई है। हमें आशा है कि स्विट्जरलैंड अपने अद्वितीय
प्रभाव का लाभ उठाकर चीन-यूरोपीय व्यापार के सकारात्मक संतुलन और स्थिर
विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

पार्मेलिन ने कहा कि नए चीन को मान्यता देने वाले पहले पश्चिमी देशों में से
एक होने के नाते, स्विट्जरलैंड को हमेशा इस बात पर गर्व रहा है, जिसने दोनों
देशों के बीच एक स्थायी और गतिशील साझेदारी का मार्ग प्रशस्त किया है।
राजनयिक सम्बंध स्थापित होने के बाद से, दोनों पक्षों ने हमेशा एक-दूसरे का
सम्मान किया है, उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को बनाए रखा है और व्यापार और
निवेश, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार और रोजगार जैसे कई क्षेत्रों में

फलदायी सहयोग परिणाम प्राप्त किए हैं। स्विट्जरलैंड एक-चीन नीति का
दृढ़तापूर्वक पालन करता है और चीन के साथ संवाद और आदान-प्रदान को
मजबूत करने, आपसी लाभ वाले सहयोग को बनाए रखने और विभिन्न क्षेत्रों में
सहयोग के अधिक विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #XiJinping #Switzerland #GuyParmelin #ChinaSwitzerlandRelations #ChinaNews #InternationalNews #GlobalTrade #Diplomacy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version