Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

संघ अब टटोल रहा है हिंदू राष्ट्र का रोडमैप, सरकार्यवाह होसबोले ने दोहराया DNA वाला मसला

कहा-भारत में रहनेवाले सभी हिंदू

DigitalDesk by DigitalDesk
February 2, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Hansbole
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। अगले साल यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव है। भाजपा और उसका मातृ-संगठन RSS एक-एक कर सारे पत्ते खोल रहा है। जाहिर तौर पर हिंदू राष्ट्र का पत्ता इसमें सबसे बड़ा है। जहां एक ओर हिंदू एकता की बातें हो रही हैं, राम मंदिर के बहाने लोगों को गोलबंद किया जा रहा है, तो दूसरी ओर मुसलमान और ईसाई बने हिंदुओं की घर-वापसी की भी बातें की जा रही हैं, काम किया जा रहा है।

  • संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने गुरुवार को घर वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया
  • जयपुर में एक भाषण में उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी हिंदू हैं, क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे
  • होसबोले के मुताबिक सभी की पूजन पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन उन सभी का DNA एक है
  • इससे कुछ दिनों पहले सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी डीएनए एक होनेवाला बयान दिया था
  • होसबोले ने यह भी कहा कि भारत में 600 से अधिक जनजातियां कहती थीं कि वे अलग हैं, वे हिंदू नहीं हैं लेकिन संघ ने उन्हें एक किया

मजबूरी में गोमांस खाया तो कोई बात नहीं

होसबोले ने सबसे बड़ा बयान गोमांस खाने को लेकर दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी ने अगर मजबूरी में गोमांस खा लिया है, किसी मजबूरी में हिंदू फोल्ड से बाहर चले गए हैं, तो भी उनके मुंह पर दरवाजा बंद नहीं होगा, क्योंकि संघ वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा पर काम करता है।

Related posts

Daily Horoscope 22 July 2026 Wednesday Today Panchang

Daily Horoscope – Panchang: आज का दिन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा..जानें क्या कहती है आपकी राशि

July 22, 2026
liveindia-news-live-india-news-building-news-updates-delhi-punjab-haryana-22-july-2026-BJP protest against Rahul

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन…अमरनाथ यात्रा फिर रुकी..यूपी में बूथ सम्मेलन आज

July 22, 2026
  • होसबोले ने कहा कि विरोधी ताकतों ने उन जनजातियों को उकसाने का काम किया था जो खुद को हिंदू नहीं मानते थे, लेकिन  गोलवलकर जी ने कहा कि वे हिंदू हैं
  • होसबोले ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है, क्योंकि इस देश को बनाने वाले हिंदू हैं
  • उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वेद पुराण में हिंदू नहीं हैं, लेकिन वेद पुराण में ऐसा भी नहीं कि इन्हें स्वीकार नहीं किया जाए
  • होसबोले ने हेडगेवार को याद कर कहा कि वह इस व्याख्या में नहीं पड़े कि हिंदू कौन हैं, उसी तरह हमें भी सत्य और उपयोगी बातों को स्वीकार करना चाहिए
  • भारत भूमि को पितृ भूमि मानने वाले हिंदू हैं, जिनके पूर्वज हिंदू हैं, वे लोग हिंदू हैं और जो स्वयं को हिंदू माने, वो हिंदू है
    होसबोले ने कहा कि जिन्हें हम हिंदू कहते हैं, वो हिंदू हैं

संघ राष्ट्रवादी, भारत हिंदू राष्ट्र

होसबोले ने अपने भाषण में संघ के बारे में, उसकी चिंता और चिंतन, उसकी दशा और दिशा को भी समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि संघ न तो दक्षिणपंथी है और न ही वामपंथी है, बल्कि राष्ट्रवादी है। संघ भारत के सभी मतों और संप्रदायों को एक मानता है। ऐसे में सभी के सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया का नेतृत्व करेगा। संघ ने हर दर्द को सहा और अपने कार्यकर्ताओं को एक ही मंत्र दिया कि हरके दर्द का आनंद उठाना है, अगर उससे राष्ट्रनिर्माण का काम हो सके।

होसबोले ने कहा कि संघ व्यक्ति और समाज निर्माण के काम करेगा, क्योंकि संघ के चिंतन के केंद्र में राष्ट्र है और राष्ट्रीय जीवन के केंद्र में संघ है। संघ समाज के लोगों को जोड़ने का काम करता है, इसके एक लाख सेवा कार्य चल रह् हैं। संघ तो दरअसल एक जीवनशैली है, काम करने की पद्धति है, यह एक आंदोलन है।

संघ कार्यकर्ताओं की हत्या हुई, पर डरे नहीं

होसबोले ने तमिलनाडु का नाम लिया पर उनका इशारा तमिलनाडु और केरल के साथ बंगाल के संघर्ष पर भी था, जब उन्होंने कहा कि देश में संघ के सैकड़ों लोगों की हत्याएं हुई हैं, पर कार्यकर्ता डरे नहीं हैं। यह डर इसलिए नहीं पना है क्योंकि कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं और राष्ट्रवादी हैं।

यही वजह है कि संघ का प्रभाव आज इतना व्यापक हो गया है। वह देश के हरेक कोने तक फैल सका है, उसके विचार लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं को अनुप्राणित करते हैं। संघ आज एक आंदोलन है, जिसे समझने के लिए दिमाग के साथ दिल भी चाहिए।

Post Views: 211
Tags: #RSS #Ghar wapsiPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version