चीनी जन बैंक ने 22 अक्टूबर को चीनी श्रमिक एवं किसान लाल सेना के लॉन्ग
मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोने और चांदी के स्मारक
सिक्कों का एक सेट जारी किया। इस सेट में दो सिक्के शामिल हैं, एक सोने का
और एक चांदी का, दोनों ही चीन लोक गणराज्य की वैध मुद्रा हैं।
सोने और चांदी के इन स्मारक सिक्कों के एक तरफ चीन लोक गणराज्य का
राष्ट्रीय प्रतीक, देश का नाम और वर्ष अंकित है।
8 ग्राम के इस गोल सोने के स्मारक सिक्के के पिछले भाग पर पंचकोणीय तारा,
हंसिया और हथौड़ा, प्रकाश की किरणें और बर्फ से ढके पहाड़ों और घास के मैदानों
को पार करती लाल सेना का दृश्य अंकित है। इस पर चीनी श्रमिक एवं किसान
लाल सेना की लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ, 1936-2026और मूल्य
भी अंकित है। इसकी अधिकतम ढलाई 10,000 सिक्कों की है।
30 ग्राम के इस गोल चांदी के स्मारक सिक्के के पिछले भाग पर लाल सेना के
उत्तरी शैनशी तक के लॉन्ग मार्च और येनआन के पगोडा हिल को दर्शाने वाली
मूर्तियां बनी हैं। इस पर चीनी श्रमिक एवं किसान लाल सेना के लॉन्ग मार्च की
विजय की 90वीं वर्षगांठ1936-2026और मूल्य लिखा है। इसकी अधिकतम
ढलाई 20,000 सिक्कों की है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





