Thursday, October 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन-डीपीआरके के बीच यालू नदी पर बना नया पुल यातायात के लिए खुला, दोनों पक्षों ने मनाई ऐतिहासिक उपलब्धि

DigitalDesk by DigitalDesk
October 15, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन-डीपीआरके के बीच यालू नदी पर बना नया पुल यातायात के लिए खुला, दोनों पक्षों ने मनाई ऐतिहासिक उपलब्धि
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन और डीपीआरके के बीच यालू नदी पर बना नया पुल गुरुवार को आधिकारिक रूप से
यातायात के लिए खोल दिया गया। इस सीमा-पार पुल का उद्घाटन दोनों देशों ने संयुक्त रूप से
किया।

इस अवसर पर चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने वीडियो के जरिए संबोधन किया। उन्होंने कहा कि यह
पुल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रिय समिति के महासचिव शी चिनफिंग और डीपीआरके की
श्रमिक पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव किम जोंग-उन की साझा चिंता तथा प्रयासों से आगे
बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण सीमा पार बुनियादी ढांचा परियोजना है। दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से
पुल का सफलतापूर्वक उद्घाटन हुआ है। इससे न केवल दोनों देशों के आर्थिक एवं व्यापारिक
सहयोग को बल मिलेगा, बल्कि लोगों के आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों की
जनता के बीच भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे। यह पुल चीन-डीपीआरके की पारंपरिक मैत्री
का नया प्रतीक बनेगा।

Related posts

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

October 15, 2026
IAS की नौकरी छोड़कर दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जननीति भारत’, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

IAS की नौकरी छोड़कर दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जननीति भारत’, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

October 15, 2026

ली छ्यांग ने कहा कि दोनों पक्षों को इस अवसर का उपयोग करते हुए सीमा शुल्क निकासी को
लगातार अनुकूलित करना चाहिए, कनेक्टिविटी का स्तर बढ़ाना चाहिए, सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग
की क्षमता का दोहन करना चाहिए और दोनों देशों की जनता के कल्याण को निरंतर बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन और डीपीआरके पर्वतों एवं नदियों से जुड़े समाजवादी मैत्रीपूर्ण पड़ोसी
देश हैं। वर्तमान में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-डीपीआरके संबंध
एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। चीन डीपीआरके के साथ मिलकर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की
महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना, रणनीतिक संवाद मजबूत करना, राजनीतिक विश्वास को सुदृढ़
करना, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करना और बहुपक्षीय समन्वय को घनिष्ठ बनाना जारी
रखेगा, ताकि चीन-डीपीआरके संबंध और गहरे हों और दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।
इस समारोह में डीपीआरके के कैबिनेट प्रधानमंत्री पाक थे-सोंग ने भी वीडियो संबोधन दिया।
बता दें कि यालू नदी पर बना यह केबल-स्टेड पुल पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत के तानतोंग शहर
और डीपीआरके के उत्तरी प्योंगान प्रांत के सिनुइजू शहर के बीच सीमा पार परिवहन संपर्क प्रदान

करता है। इस डबल-पायलन और डबल-केबल-प्लेन पुल का डेक 28.5 मीटर चौड़ा है, जिसे दो-तरफा
यातायात के लिए चार लेन के साथ डिजाइन किया गया है, और नौवहन के लिए 3000 टन श्रेणी
का मानक अपनाया गया है।

नए सड़क पुल से पहले, यालू नदी पुल, जिसे चीन-डीपीआरके मैत्री पुल भी कहा जाता है, संयुक्त
सड़क-रेल पुल के रूप में कार्य करता था। हालांकि, पुराना पुल एकतरफा सड़क यातायात के लिए
केवल 20 टन से अधिक वजन वाले ट्रकों को समायोजित कर सकता था। चीन और डीपीआरके ने
वर्ष 2010 में पुराने पुल के नीचे की ओर एक नया सड़क पुल बनाने पर सहमति जताई थी।

(रमेश शर्मा)

Tags: #Azerbaijan #China #WangYi #IlhamAliyev #SergeyLavrov #ChinaRussiaRelations #ChinaAzerbaijanRelations #InternationalRelations #Diplomacy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version