Tuesday, October 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर ज़ोर दिया

DigitalDesk by DigitalDesk
October 13, 2026
in मुख्य समाचार
0
शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर ज़ोर दिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन की राजधानी पेइचिंग में 12 और 13 अक्तूबर को चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हिस्सा लिया और
महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) का दौर 2035 तक
स्वस्थ चीन का लक्ष्य हासिल करने के लिहाज से बेहद अहम है। उन्होंने चीनी विशेषताओं वाले
स्वास्थ्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने, नए युग की स्वास्थ्य नीति लागू करने और स्वास्थ्य
सेवाओं के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि लोगों
के स्वास्थ्य स्तर में लगातार सुधार करना और स्वस्थ चीन के निर्माण में निर्णायक प्रगति हासिल
करना जरूरी है।

शी चिनफिंग ने कहा कि जनता का स्वास्थ्य किसी भी देश की समृद्धि और ताकत का महत्वपूर्ण
पैमाना है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से ही पार्टी की केंद्रीय समिति
ने लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा को सर्वोच्च रणनीतिक प्राथमिकता दी है। इसी दिशा में नए युग की
स्वास्थ्य नीति तैयार की गई और स्वस्थ चीन के निर्माण का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इसके
तहत चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी चिकित्सा सेवा प्रणाली के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा एवं
औषधि, रोग नियंत्रण और चिकित्सा सुरक्षा प्रणालियों के विकास को भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने
कहा कि इन प्रयासों से चीन के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं और व्यापक
प्रगति हुई है।

Related posts

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 418 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 418 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

October 13, 2026
India Economy: भारत की GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, IMF ने बढ़ाया भरोसा; जानिए 2025-26 और 2026-27 में कितना होगा अंतर

India Economy: भारत की GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, IMF ने बढ़ाया भरोसा; जानिए 2025-26 और 2026-27 में कितना होगा अंतर

October 13, 2026

उन्होंने आगे कहा कि चीन को ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करनी है, जो संतुलित, सबकी
पहुंच में और उच्च गुणवत्ता वाली होने के साथ-साथ कुशल भी हो। इसके लिए स्वास्थ्य प्रबंधन, रोग
नियंत्रण, चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सा बीमा, दवाओं में नवाचार और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कुशल
लोगों को तैयार करने की क्षमता मजबूत करनी होगी। उन्होंने जोर दिया कि इन सभी क्षेत्रों में सुधार
के जरिए लोगों की लगातार बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकता
है।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका व्यापक और बुनियादी महत्व की है।
इसलिए विकास की नीतियों में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है। लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा
को विभिन्न नीतियों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए और इसे हर स्तर पर ध्यान में रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि योजनाएं बनाने, नीतियां तैयार करने, परियोजनाओं का मूल्यांकन करने और
निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के दौरान लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को प्राथमिकता दी
जानी चाहिए।

इसके साथ ही, शी चिनफिंग ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम स्वास्थ्य की रक्षा का सबसे
किफायती और प्रभावी तरीका है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियादी व्यवस्था मजबूत करने
और बीमारियों की रोकथाम के लिए शुरुआती स्तर पर ही ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने
पूरे समाज से स्वास्थ्य के प्रति सही सोच अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, लोगों को अपनी
सेहत का ध्यान रखने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य का बेहतर प्रबंधन करने के
लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Tags: #China #XiJinping #HealthCare #HealthyChina #PublicHealth #WorldNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version