Sunday, October 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन के लुओयांग में विश्व महापौर संवाद, 10 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
October 11, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन के लुओयांग में विश्व महापौर संवाद, 10 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय के मार्गदर्शन में "2026 विश्व महापौर संवाद-लुओयांग"
कार्यक्रम शुक्रवार से रविवार तक मध्य चीन के हनान प्रांत के लुओयांग शहर में आयोजित हुआ। इस
बार कार्यक्रम का विषय था, "प्राचीन राजधानी की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना और शहरी
सभ्यताओं के बीच आपसी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।

इसमें चीन, ब्रिटेन, इटली, अर्जेंटीना और अल्जीरिया समेत 10 से अधिक देशों के 90 से ज्यादा
महापौरों, उनके प्रतिनिधियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों और विद्वानों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, औद्योगिक विकास और उन्नयन तथा शहरी
नवीनीकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

Pakistan Politics: क्या टूटने की कगार पर पाकिस्तान? पंजाब-सिंध के बंटवारे की चर्चा, बलूचिस्तान से POK तक बढ़ी बेचैनी!

Pakistan Politics: क्या टूटने की कगार पर पाकिस्तान? पंजाब-सिंध के बंटवारे की चर्चा, बलूचिस्तान से POK तक बढ़ी बेचैनी!

October 11, 2026
true guardians

बाघों की सल्तनत के पीछे कौन है असली पहरेदार? मोहन यादव ने दिखाई जंगल की अनकही कहानी

October 11, 2026

इस कार्यक्रम में एक मुख्य संवाद और तीन विषयगत संवाद सत्र आयोजित किए गए। इसके
अलावा, चीनी और विदेशी अतिथियों ने लुओयांग के कई विनिर्माण उद्योगों का दौरा किया। यहां
उन्होंने करीब से चीन के स्मार्ट विनिर्माण की नई तकनीकों और नवाचारों को देखा तथा औद्योगिक
विकास में चीन की प्रगति को समझा।

इस मौके पर इटली के सेस्तो सान जियोवानी शहर के महापौर रोबर्टो दी स्तेफानो ने कहा कि चीन
की औद्योगिक श्रृंखला की ताकत प्रभावशाली है। उन्होंने विनिर्माण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में
सहयोग बढ़ाने तथा औद्योगिक विकास की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता मजबूत करने की
इच्छा भी जताई।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आधुनिक उत्पादन लाइनों से लेकर हजारों साल पुराने ऐतिहासिक
स्थलों तक का दौरा किया। उन्होंने लुओयांग संग्रहालय, सुई-थांग कालीन लुओयांग नगर और
लुओयी प्राचीन शहर में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पुनर्जीवन से जुड़े प्रयासों को देखा।
इसके साथ ही, लोंगमेन ग्रोटो की ऐतिहासिक गुफाओं और चट्टानों के सामने उन्होंने सांस्कृतिक
धरोहरों की मरम्मत, डिजिटल संरक्षण और पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विचारों का आदान-
प्रदान किया। अर्जेंटीना के टिग्रे पार्टीदो शहर के महापौर हूलियो ज़ामोरा ने कहा कि लुओयांग ने ऐतिहासिक

धरोहरों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके बेहतर उपयोग का भी रास्ता अपनाया है। शहर ने
अपनी प्राचीन सभ्यता को आधुनिक शहरी विकास के साथ जोड़ने का अच्छा उदाहरण पेश किया है।
उन्होंने इसे दूसरे शहरों के लिए भी अनुकरणीय अनुभव बताया।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का आयोजन लुओयांग नगर सरकार और हनान प्रांतीय सरकार के
सूचना कार्यालय ने किया। कार्यक्रम के दौरान "शहरी सभ्यता पर लुओयांग आम सहमति" जारी की
गई। इसके अलावा, प्रचार और आपसी आदान-प्रदान से जुड़ी गतिविधियों के साथ अमूर्त सांस्कृतिक
विरासत पर एक बैठक भी आयोजित हुई।

इस दौरान लुओयांग ने विभिन्न देशों के शहरों के साथ मैत्रीपूर्ण शहर संबंधों, औद्योगिक सहयोग
और संस्कृति एवं पर्यटन के क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की। इसका उद्देश्य संवाद के दौरान बनी
सहमतियों को व्यावहारिक सहयोग में बदलना है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: Hashtags: #WorldMayorsDialogue #Luoyang #China #CulturalHeritage #SmartManufacturing #UrbanDevelopment #GlobalCooperation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version