Sunday, October 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन के चच्यांग प्रांत में “बेल्ट एंड रोड” थिंक टैंक फोरम का आयोजन

DigitalDesk by DigitalDesk
October 11, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन के चच्यांग प्रांत में “बेल्ट एंड रोड” थिंक टैंक फोरम का आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

true guardians

बाघों की सल्तनत के पीछे कौन है असली पहरेदार? मोहन यादव ने दिखाई जंगल की अनकही कहानी

October 11, 2026
Even 250 runs are safe what exactly

250 रन भी सुरक्षित नहीं, आखिर गेंदबाजों का कसूर क्या है? पाटा पिच, छोटे मैदान और क्रिकेट का अंधाधुंध कारोबार. बल्लेबाजों की मौज, गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा

October 11, 2026

चीन के चच्यांग प्रांत के वनचो शहर में 10 अक्तूबर को चच्यांग “बेल्ट एंड रोड” थिंक टैंक फोरम
का उद्घाटन हुआ। इसमें कई देशों के पूर्व नेताओं, विशेषज्ञों, विद्वानों और वैश्विक स्तर पर
सक्रिय वनचो के उद्यमियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान “बेल्ट एंड रोड” पहल के
उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण के तहत चीन के विकास और औद्योगिक उन्नयन से दुनिया
को मिलने वाले अवसरों और अनुभवों पर चर्चा की गई।
न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेनी शिपली ने कहा कि “बेल्ट एंड रोड” पहल की शुरुआत भौगोलिक
संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से हुई थी, लेकिन अब यह आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का एक
अहम माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच इस पहल के तहत
कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। साथ ही, यह चीन की अर्थव्यवस्था की मजबूती और चुनौतियों का
सामना करने की क्षमता को भी दर्शाती है।
वहीं, इथियोपिया के पूर्व राष्ट्रपति मुलातु तेशोमे ने कहा कि चीन इथियोपिया के आधुनिकीकरण,
औद्योगीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास में लगातार सहयोग कर रहा है। “बेल्ट एंड रोड” पहल
के तहत चीनी कंपनियां इथियोपिया में बिजली, रेलवे, बंदरगाह, सड़क और विनिर्माण से जुड़ी
परियोजनाओं में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इथियोपिया और
अधिक चीनी कंपनियों का निवेश चाहता है, ताकि देश में औद्योगीकरण को गति देने के साथ-
साथ स्वच्छ ऊर्जा के विकास और ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव को भी बढ़ावा मिल सके।
इसी क्रम में, कनाडा के मैनिटोबा विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर राधिका देसाई
ने कहा कि चीन ने “बेल्ट एंड रोड” पहल के तहत काम करते हुए काफी अनुभव हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि इस पहल को आगे बढ़ाने और दूसरे देशों के साथ सहयोग मजबूत करने में
कंपनियों की भूमिका अहम है। जमीनी स्तर पर परियोजनाओं को लागू करने और अंतरराष्ट्रीय
सहयोग के नए रास्ते बनाने वाली कंपनियां आपसी लाभ और साझा विकास को बढ़ावा देने में और
बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China #BeltAndRoad #ThinkTankForum #InternationalCooperation #GlobalDevelopment
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version