चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी और राज्य परिषद ने 9
अक्तूबर को नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति के विकास पर दिशा
निर्देश जारी किया ।
इस में पाँच पहलुओं के सृजन पर 19 महत्वपूर्ण कदम प्रस्तुत किये
गये ।पहला ,वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी नवाचार को जोरशोर से बढ़ाया
जाए ।मौलिक और विघटनकारी नवाचार मजबूत करना ,कुंजीभूत
तकनीकों में महत्वपूर्ण प्रगति पाने को गति देनी ,राष्ट्रीय रणनीतिक
वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी शक्ति निर्माण का ताल मेल करना ,नवाचार
में उद्योमों की मुख्य भूमिका को प्रगाढ़ बनाना और वैज्ञानिक व
प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को वास्तविक उत्पादक शक्ति के रूप में
परिवर्तित करना चाहिए ।दूसरा ,वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन और
व्यावसायिक सृजन का गहरा मिश्रन बढ़ाया जाए ।रील इकॉनमी और
डिजिटल इकॉनमी का मिश्रन मजबूत कर चौतरफा तौर पर एआई
प्लस कार्रवाई की जाएगी ।तीसरा ,विकास तरीकों के नवाचार पर
खास बल दिया जाए ।ग्रीन ,कम कार्बन चक्रीय विकास वाली आर्थिक
व्यवस्था निर्मित की जाए और सक्रियता से ऊर्जा क्रांति बढ़ाया जाए
।चौथा ,व्यवस्थित नवाचार व तांत्रिक नवाचार को मजबूती से बढ़ाया
जाए ।विज्ञान व तकनीक और अर्थव्यवस्था के घनिष्ठ जुड़ाव पर
फोकस रखकर सुधार गहराया जाएगा ,बाजार निगरानी व्यवस्था
संपूर्ण बनायी जाएगी ,वित्तीय सृजनात्मक उत्पादों की सप्लाई का
विस्तार किया जाएगा और विश्व भर में प्रगतिशील उत्पादक तत्व
तैनात किये जाए ।पांचवां ,प्रतिभा कार्य व्यवस्था का सृजन किया
जाए ।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





