पेशावर। पाकिस्तान की मुश्किलें हैं कि बढ़ती ही जा रही हैं। लगभग कंगाली की कगार पर पहुंच चुका पाकिस्तान पहले ही भुखमरी और बेरोजगारी से जूझ रहा है। उस पर से उसने जिस इस्लामिक जेहाद को खाद-पानी दिया था, वही अब उसके सिर पर मौत बन कर बैठ गया है।
- पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के अंदर धमाका हुआ है
- ये फिदायीन हमला बताया जा रहा है, लोकल मीडिया के मुताबिक, अब तक 29 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है
- 158 लोगों के घायल होने की खबर है और इसमें से 90 की हालत गंभीर बताई जा रही है
- एक चश्मदीद के मुताबिक नमाज के वक्त मस्जिद में 550 के करीब लोग मौजूद थेऔर फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था
- पुलिस ने बताया कि मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह चुका है और माना जा रहा है कि इसके मलबे में कई लोग दबे हैं
TTP ने जिम्मेदारी ली
जियो न्यूज के मुताबिक, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह तालिबान की पाकिस्तानी इकाई है। यह लगातार पाकिस्तान पर हमले कर रही है। इसके पहले 2014 में एक स्कूल पर हमला हुआ था।
- हमले के बाद पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है
- इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है
- पुलिस लाइन्स में मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट काफी ताकतवर था और इसकी आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई
इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान (TTP) पाकिस्तान का खासा दबदबा है और पिछले दिनों इसी संगठन ने यहां हमले की धमकी भी दी थी। घटना के बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।





