Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन पहले ही समाप्त, लाल चौक में फहराया तिरंगा, पीएम-बीजेपी पर साधा निशाना

Vyalok by Vyalok
January 29, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन पहले ही समाप्त, लाल चौक में फहराया तिरंगा, पीएम-बीजेपी पर साधा निशाना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने रविवार यानी 29 जनवरी को दोपहर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया और इसी के साथ उनकी भारत जोड़ो यात्रा भी एक दिन पहले ही खत्म हो गयी। यात्रा तिरंगा फहराने के बाद यात्रा नेहरू पार्क की और बढ़ गई। लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने पीएम से कहा- कश्मीरी हिंदू आपसे सवाल पूछ रहे हैं, प्रधानमंत्री जी। हिम्मत है, तो जवाब दीजिए।

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने मन के चोर को देख लेना चाहिए, तो उन्हें पता चल जाएगा कि देश में नफरत कौन फैला रहा है
  • रणदीप सुरजेवाला ने लाल चौक पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज देश में नफरत और डर का माहौल बना दिया गया
  • उन्होंने कहा, “लाल चौक से भारत का तिंरगा फहराकर हमने ये दिखाया है कि न तो नफरत चलेगी, न बंटवारा और न ही विभाजन, इस देश में प्रेम मोहब्बत और भाईचारा चलेगा”
  • सुरजेवाला यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार को बेरोजगारी और महंगाई पर जवाबदेह होना पड़ेगा
  • सुरजेवाला ने कहा कि 140 करोड़ लोग देश के प्रधानमंत्री से भी बड़े हैं, वो मोदी हों या कोई और… इस देख के लोग ही इस देश का झंडा हैं
  • सुरजेवाला ने कहा कि आज वे लाल चौक से किसी जंग का नहीं बल्कि देश को फिर से जोड़ने का एलान कर रहे हैं

एक दिन पहले यात्रा खत्म?

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर के लाल पहुंची तो कार्यक्रम में थोड़ी तब्दीली के बाद राहुल ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। इसके पहले महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला भी उनकी यात्रा में आ गए थे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

Related posts

Iran war International oil prices are rising rapidly

ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप… “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”

March 8, 2026
ICAI declares CA Foundation

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां…फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव

March 8, 2026

राहुल गांधी आज यानी रविवार 29 जनवरी को शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने हालांकि इसका बोझ भी मोदी सरकार और कश्मीर प्रशासन पर डाल दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “राहुल गांधी को 30 जनवरी को पीसीसी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराना था, क्योंकि कहीं और इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। कल शाम राज्य प्रशासन ने उन्हें लाल चौक में झंडा फहराने की अनुमति, लेकिन शर्त रखी कि ये कार्यक्रम 29 तारीख को ही होना चाहिए।”

Jump to section

1. यात्रा के खत्म होने को लेकर असमंजस

  • 1. यात्रा के खत्म होने को लेकर असमंजस

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लाल चौक के बाद शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ गई है, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का 30 जनवरी को समापन हो जाएगा। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और देशभर के 75 जिलों से गुजर चुकी है। पहले यह तय था कि यात्रा 30 तारीख को खत्म होगी, लाल चौक में झंडा नहीं फहराने की भी बात हुई थी, लेकिन आज राहुल ने ये दोनों ही बातें तोड़ दीं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है, हालांकि जेडीयू ने इसके लिए इनकार कर दिया है।

Post Views: 141
Jump to section

1. यात्रा के खत्म होने को लेकर असमंजस

  • 1. यात्रा के खत्म होने को लेकर असमंजस
Page 1 of 1
Previous 1 Next
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version