Thursday, October 1, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

श्योंगआन में भविष्य उद्योग नवाचार एवं विकास सम्मेलन आयोजित

DigitalDesk by DigitalDesk
October 1, 2026
in मुख्य समाचार
0
श्योंगआन में भविष्य उद्योग नवाचार एवं विकास सम्मेलन आयोजित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

‘नई गुणवत्ता का नेतृत्व, भविष्य आ चुका है, उच्च गुणवत्ता वाले विकास का नया प्रतिमान साझा
रूप से बनाना’ विषय पर 2026 भविष्य उद्योग नवाचार एवं विकास सम्मेलन मंगलवार को
उत्तरी चीन के हपेई प्रांत के श्योंगआन न्यू एरिया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर
राजनीति, व्यापार और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि एकत्र हुए और भविष्य के उद्योगों की नई
प्रवृत्तियों तथा उच्च गुणवत्ता वाले विकास की नई रूपरेखा पर चर्चा की।

सम्मेलन में चीनी राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस विशेषज्ञ समिति के निदेशक वांग छिनमिन ने कहा कि
भविष्य के उद्योगों का विकास नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के निर्माण और आधुनिक
औद्योगिक प्रणाली के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन
विचारों पर सहमति बनाने, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने और नवाचारी विचारों को
वास्तविक उत्पादक शक्तियों में बदलने में मदद करेगा।

Related posts

एशियाड की ट्रेक एंड फील्ड प्रतियोगिता में चीन ने कुल 17 स्वर्ण पदक जीते

एशियाड की ट्रेक एंड फील्ड प्रतियोगिता में चीन ने कुल 17 स्वर्ण पदक जीते

October 1, 2026
Gold Silver Price: 1 अक्टूबर को फिर चढ़ा सोने का भाव, ₹1.49 लाख के पार पहुंचा रेट; चांदी ने दी राहत, जानें भोपाल समेत बड़े शहरों के दाम

Gold Silver Price: 1 अक्टूबर को फिर चढ़ा सोने का भाव, ₹1.49 लाख के पार पहुंचा रेट; चांदी ने दी राहत, जानें भोपाल समेत बड़े शहरों के दाम

October 1, 2026

वहीं, हपेई प्रांत के राज्यपाल वांग चेंगफू ने कहा कि हपेई प्रांत विकास के अवसरों का लाभ उठाते
हुए अनुप्रयोग के नए परिदृश्यों का विस्तार कर रहा है और ‘एआई+’ कार्य योजना जैसी नीतियों
को लागू कर रहा है। इससे भविष्य के उद्योगों में अच्छी वृद्धि देखने को मिल रही है। ‘15वीं
पंचवर्षीय योजना’ (2026-2030) के तहत हपेई एयरोस्पेस सूचना एवं उपग्रह इंटरनेट, एआई और
नई सामग्री जैसे उद्योगों के समन्वित विकास को मजबूत करेगा। इसके साथ ही, प्रांत नवाचार
मंचों का निर्माण करेगा और नवाचार संसाधनों को उद्यमों की ओर आकर्षित करेगा।
इसी क्रम में, शिन्हुआ समाचार एजेंसी के महासंपादक ल्य्वी यानसोंग ने कहा कि श्योंगआन न्यू
एरिया में तकनीकी नवाचार के जरिए भविष्य के उद्योगों को गति देने की शक्तिशाली लहर
महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिन्हुआ अपने वैश्विक नेटवर्क, सूचना संग्रह, प्रसार और
पहुंच का लाभ उठाकर भविष्य के उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के
साथ-साथ बेहतर सूचना सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा।

सम्मेलन के दौरान ‘भविष्य उद्योग विकास पहल (2026)’, ‘भविष्य उद्योग वैश्विक अनुभूति
दिशासूचक सूचकांक (2026)’ और ‘भविष्य उद्योग विकास अवलोकन (2026)’ समेत तीन
महत्वपूर्ण नवाचारी परिणाम जारी किए गए।

बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन शिन्हुआ डॉट कॉम कंपनी लिमिटेड ने किया, जबकि
शिन्हुआ डॉट कॉम की हपेई शाखा और शिन्हुआ डॉट कॉम लो-ऑल्टीट्यूड इकोनॉमी रिसर्च
इंस्टीट्यूट ने संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी की। उद्घाटन समारोह के बाद वाणिज्यिक अंतरिक्ष
उद्योग पारिस्थितिकी, डिजिटल इंटेलिजेंस अर्थव्यवस्था एवं एआई नवाचार, नई सामग्री और
हरित ऊर्जा विकास, वित्तीय प्रौद्योगिकी के जरिए भविष्य के उद्योगों का सशक्तिकरण तथा
संस्कृति, पर्यटन, खेल, व्यापार और प्रदर्शनी के एकीकृत नवाचार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श
सत्र भी आयोजित किए गए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China #XiongAn #FutureIndustries #AI #Innovation #Technology #ChinaDevelopment
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version