1 अक्तूबर को प्रकाशित होने वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय
कमेटी की मुख पत्रिका छ्यूशी के 19वें अंक में समावेशी और
बुनियादी जन-जीवन निर्माण की मजबूती पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग
का एक अहम आलेख जारी किया जाएगा।
शी चिनफिंग ने इस आलेख में बल दिया कि चीनी शैली वाले
आधुनिकीकरण में जनजीवन सबसे महत्वपूर्ण है। बेहतर जीवन के
प्रति जनता की आकांक्षा हमारे संघर्ष का लक्ष्य है। हमें विकास में
जन जीवन के हितों को सुनिश्चित करना और सुधारना चाहिए।
शी ने कहा कि हमें जन केंद्रित रहकर समावेशी और बुनियादी जन
जीवन निर्माण को मजबूत करना, सबसे व्यापक जनता के मूल हितों
को पूरा करना, जनता के सवालों के समाधान पर जोर लगाना,
बुनियादी सार्वजनिक सेवा व्यवस्था संपूर्ण बनाना और ठोस कदमों से
समान समृद्धि बढ़ानी चाहिए।
इस आलेख में कहा गया कि आर्थिक विकास का मूल उद्देश्य
जनजीवन की बेहतर गारंटी करना और उसका विकास करना है।
जनजीवन की बेहतरी पर जोर लगाना तो विकास पर जोर लगाना
है। हमें आर्थिक विकास और जनजीवन के सुधार को एकीकृत करना
चाहिए।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





