Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

इतिहास-लेखन में सुधार की याद दिलाकर और पाकिस्तान पर नकेल के जरिए किसे साध रहे हैं प्रधानमंत्री?

2024 का यलगार तो नहीं!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Pm Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा हमेशा इलेक्शन मोड में रहने को लेकर जानी जाती है। साथ ही, वे किसी भी चुनाव को पूरी तैयारी से लड़ने के लिए भी जाने जाते हैं। दिल्ली के मेयर का इलेक्शन हो या लोकसभा का चुनाव, भाजपा अपनी स्ट्रेटेजी और तैयारी मुकम्मल रखकर ही उतरती है। शायद पीएम मोदी ने आज राजस्थान के भीलवाड़ा से 2024 चुनाव का यलगार कर दिया है।

  • मोदी राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती समारोह में शामिल हुए
  • पीएम यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और बीते चार महीने में प्रधानमंत्री का यह तीसरा राजस्थान का दौरा है
  • पीएम मोदी ने कहा कि यहां वह एक यात्री के रूप में आशीर्वाद लेने आए हैं
  • उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे अनगिनत सेनानियों को हमारे इतिहास में वह स्थान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे
  • मोदी ने कहा कि आज का नया भारत बीते दशकों में हुई उन भूलों को भी सुधार रहा है और अब देश के विकास में जिसका भी योगदान रहा है, उसे सामने लाया जा रहा है
  • पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का यह कालखंड भारत के विकास के लिए, राजस्थान के विकास के लिए बहुत अहम है
  • मोदी ने कहा कि पूरे देश को विकास के लिए काम करना है क्योंकि आज पूरी दुनिया भारत की ओर बहुत उम्मीदों से देख रही है

देशप्रेम का जज्बा जगाकर किया यलगार

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को सामाजिक और वैचारिक रूप से तोड़ने की खूब कोशिश की गई लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा- भारत एक भूभाग नहीं है, बल्कि संभावना की अभिव्यक्ति है। भारत अटल, अजर और अमर है। यह हमारे देश की, समाज की शक्ति है।

Related posts

Chhattisgarh government

धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर…

March 8, 2026
ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने जिस तरह से पूरी दुनिया को अपना सामर्थ्य दिखाया है, अपना दमखम दिखाया है, उसने शूरवीरों की इस धरती का भी गौरव बढ़ाया है। आज भारत दुनिया के हर बड़े मंच पर अपनी बात डंके की चोट पर कहता है।आज भारत दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है। मोदी के भाषण पर जनता ने जोरदार तालियां बजाईं। जाहिर है, पीएम मोदी जनता की नब्ज पकड़ना जानते हैं। तो, अभी से उन्होंने देशप्रेम और राष्ट्रवाद को अपने ऑडिएंस तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान से सिंधु जल संधि पर भी सोचेगा भारत

पीएम मोदी राष्ट्रवाद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबदबे को प्रचारित कर अगले साल के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भारत ने सितंबर 1960 की सिंधु जल संधि की समीक्षा और उसमें संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस भेजा है। पाकिस्तान को पहली बार यह नोटिस छह दशक पुरानी इस संधि को लागू करने से जुड़े विवाद निपटारा तंत्र के नियमों को न मानने और अपने रुख पर अड़े रहने के कारण भेजा गया।

  • हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2016 में उरी हमले के बाद ही पाकिस्तान को संकेत दे दिया था।
  • PM ने 11 दिनों तक चली संधि समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा था, “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते”
  • दो साल से भी कम समय के बाद यानी मई 2018 में प्रधानमंत्री ने बांदीपोर में 330 मेगावाट किशनगंगा पनबिजली परियोजना का उद्घाटन किया और जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 1,000 मेगावाट के पाकल-दुल संयंत्र की आधारशिला रखी
  • वहीं, दो अन्य बड़ी पनबिजली परियोजनाओं, 1,856 मेगावाट सावलकोट और 800 मेगावाट बरसर को भी सितंबर 2016 की संधि समीक्षा बैठक के तुरंत बाद तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया

पाकिस्तान पर दबाव देश में काम देगा

प्रधानमंत्री बार-बार नए भारत की बात करते हैं, जो वैश्विक मंच पर बराबरी से बात करता है, अपनी बात कहता है। कुशल प्रशासन, देश में शांति, आर्थिक मोर्च पर ठीकठाक प्रदर्शन के अलावा पाकिस्तान को पटखनी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बराबरी, ये ही वे बाण हैं, जिनके जरिए मोदी सत्ता में तीसरी बार वापसी के स्वप्न को साकार करना चाह रहे हैं।

स्पष्ट रूप से लंबित पनबिजली परियोजनाओं और भंडारण बुनियादी ढांचे को गति देना भारत की सिंधु रणनीति का प्रमुख अंग है, क्योंकि संधि अपने वर्तमान स्वरूप में भारत को घरेलू उपयोग सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए पश्चिमी नदियों पर 3.6 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) तक भंडारण क्षमता बनाने की अनुमति देती है। इससे पाकिस्तान तो दबाव में आएगा ही, भारत में भी घरेलू वोटर्स मोदी के साथ आएंगे।

Post Views: 97
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version