स्थानीय समयानुसार 24 सितंबर को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की
डॉक्यूमेंट्री फिल्म "शनचो-13" का निकारागुआ फिल्म टूर निकारागुआ की
राजधानी मानागुआ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन समारोह निकारागुआ के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार में आयोजित
किया गया। निकारागुआ की संचार और नागरिकता परिषद के मीडिया
समन्वयक डैनियल एडमंडो ओर्टेगा; निकारागुआ के राष्ट्रीय फिल्म
अभिलेखागार के सह-निदेशक इदानिया कैस्टिलो और एड्रियन कैरास्को;
निकारागुआ में चीनी राजदूत छू युहुई और सीएमजी के लैटिन अमेरिका स्टेशन
के उप निदेशक यिन शियाओथोंग ने भाग लिया और भाषण दिए।
अपने संबोधन में, निकारागुआ की संचार और नागरिकता परिषद के मीडिया
समन्वयक डैनियल एडमंडो ओर्टेगा ने सीएमजी के प्रति आभार व्यक्त किया और
निकारागुआ के लोगों के सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध करने वाली और भी
उत्कृष्ट चीनी फिल्म और टेलीविजन कृतियों को देखने की आशा व्यक्त की।
निकारागुआ में चीनी राजदूत छू युहुई ने कहा कि चीन और निकारागुआ के बीच
राजनयिक संबंधों की बहाली के बाद से लगभग पांच वर्षों में, विभिन्न क्षेत्रों में
दोनों देशों के बीच सहयोग ने अच्छी प्रगति की है, जिनमें संस्कृति ने एक
महत्वपूर्ण और अपरिहार्य भूमिका निभाई है, जिससे दोनों देशों के लोगों को
आपसी समझ को लगातार बढ़ाने में मदद मिली है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





