Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

नर्मदा जयंती 2023….नर्मदा किनारे घूमती मप्र की सियासत, कभी शिवराज तो कभी दिग्विजय ने की सत्ता के लिए नर्मदा परिक्रमा

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2023
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
नर्मदा जयंती 2023….नर्मदा किनारे घूमती मप्र की सियासत, कभी शिवराज तो कभी दिग्विजय ने की सत्ता के लिए नर्मदा परिक्रमा

Narmada Jayanti 2023 Madhya Pradesh politics revolves around Narmada sometimes Shivraj and sometimes Digvijay did Narmada Parikrama for power

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सनातन धर्म में नर्मदा जयंती का विशेष महत्व है। इस वर्ष यह जयंती आज यानी 28 जनवरी शनिवार को हैं। नर्मदा जयंती हिन्दुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक पवित्र त्यौहार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। इसका एक वीडियो भी सीएम शिवराज ने जारी किया है। जिसमें उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी नजर आ रहे हैं।

  • मप्र में आस्था का बड़ा केन्द्र है नर्मदा नदी
  • दशकों से चली आ रही नर्मदा नदी पर सियासत
  • दलों ने उठाया नर्मदा के नाम पर सियासी फायदा
  • सत्ता के लिए नर्मदा किनारे घूमते नेता
  • 2018 में दिग्विजय सिंह ने की 142 दिन की नर्मदा परिक्रमा
  • शिवराज भी 2016 में कर चुके हैं नर्मदा सेवा यात्रा

मध्य प्रदेश की जीवन दायनी कहे जाने वाली नर्मदा नदी प्रदेश के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। लेकिन मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी केवल आस्था तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह प्रदेश के सियासत के केंद्र में भी रहती है। नर्मदा नदी पर सियासत दशकों से चली आ रही है। नदी सरंक्षण के नाम पर राजनीतिक दलों को अपने-अपने दावे रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए नर्मदा नदी के नाम, उसके धार्मिक सामाजिक ऐतिहासिक महत्व का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इस कोशिश में कभी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की तो कभी ​सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा की। मप्र में अधिकांश नेता सियासी सफलता के लिए नर्मदा नदी के किनारे घूमते नजर आते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
दिग्विजय सिंह ने की 142 दिन की नर्मदा परिक्रमा

नर्मदा की सियासी परिक्रमा

नर्मदा एक मात्र ऐसी नदी भी है कि जिसकी परिक्रमा की जाती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले की गई दिग्विजय सिंह की 142 दिन की नर्मदा परिक्रमा यात्रा खूब चर्चा में रही थी। दिग्विजय सिंह की इस यात्रा का कांग्रेस को चुनावी लाभ भी मिला। फायदा पहुंचा और 2018 में कांग्रेस ने सत्ता हासिल की। दिग्विजय सिंह ने नर्मदा किनारे तकरीबन 33 सौ किलोमीटर की इस पद यात्रा के जरिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की भी कोशिश की।
जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनसे पहले 11 दिसंबर 2016 को 150 दिन की नर्मदा यात्रा कर चुके हैं। सीएम शिवराज का तो जन्म ही नर्मदा किनारे बसे जेत गांव में हुआ है। ऐसे में उनका भी नर्मदा से विशेष लगाव है। पूर्व सीएम कमलनाथ भी नर्मदा के मुद्दे पर मुखर रहते हैं। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नर्मदा के महत्व को सियासतदान समझते हैं यह उनके लिए कितनी जरूरी है।

नर्मदा के किनारे-किनारे बहते सियासी मुद्दे

मैकल पर्वत के अमरकंटक शिखर से निकली नर्मदा नर्मदा नदी गुजरात में दाखिल होने तक मध्य प्रदेश में एक हजार से भी ज्यादा किलोमीटर का सफर तय करती हैं। इस लंबे सफर के दौरान नर्मदा को लेकर कई मुद्दे नदी के किनारे किनारे बहते नजर आते हैं। अवैध उत्खनन, नदी का संरक्षण, बांध जैसे कई अहम मुद्दे हैं। जिनमें अवैध उत्खनन सबसे बड़ा मुद्दा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल इस मुद्दे पर एक दूसरे के खिलाफ मुखर रहते हैं। जिसकी सत्ता होती है वह अवैध उत्खनन, के मुद्दे पर एक दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ता। इसी तरह नर्मदा की सफाई भी एक बड़ा मुद्दा है। जबकि नर्मदा नदी पर कई बांध बनाए गए हैं। जिसमें पलायन का मुद्दा भी छाया रहता है। जाहिर यह है यह ऐसे मुद्दे हैं जिन पर जमकर सियासत हो सकती है।

अपने-अपने दावे और वादे

साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी को लेकर दावे और वादे भी शुरू हो गए हैं। प्रदेश की बीजेपी सरकार ने ऐलान किया है कि नर्मदा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए उसके आसपास प्राकृतिक खेती की जाएगी। इसके लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी प्रदेश के हर एक व्यक्ति की आस्था का बिंदु है तो कांग्रेस ने भी चुनाव के लिहाज से कई मुद्दे उठाए हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसकी झलक इस नर्मदा जयंती पर दिखनी शुरू हो गई है।

Post Views: 155
Tags: BJP State President VD SharmaChief Minister Shivraj Singh Chouhancongratulationsholy festivalNarmada JayantiSanatan Dharma
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version