Friday, September 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शी चिनफिंग ने वाशिंटन पहुंचकर अमेरिका की राजकीय यात्रा शुरू की

DigitalDesk by DigitalDesk
September 25, 2026
in मुख्य समाचार
0
शी चिनफिंग ने वाशिंटन पहुंचकर अमेरिका की राजकीय यात्रा शुरू की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शी चिनफिंग ने वाशिंटन पहुंचकर अमेरिका की राजकीय यात्रा शुरू की

स्थानीय समयानुसार 23 सितंबर की दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने
विशेष विमान से वाशिंटन पहुंचकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर
अमेरिका की राजकीय यात्रा शुरू की।

Related posts

फंग लियुआन और अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ने नेशनल

फंग लियुआन और अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ने नेशनल

September 25, 2026
ट्रंप: राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मेरे बीच गहरी दोस्ती कायम हुई है

ट्रंप: राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मेरे बीच गहरी दोस्ती कायम हुई है

September 25, 2026

जब शी चिनफिंग अपनी पत्नी फंग लीयुएं के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो अमेरिकी
राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने उनकी जोशपूर्ण अगवानी की। ट्रंप ने
कहा कि वे वाशिंटन में राष्ट्रपति शी और उनकी पत्नी फंग लीयुएं का हार्दिक स्वागत
करते हैं। यह यात्रा विश्व भर का ध्यान आकर्षित कर रही है। राष्ट्रपति शी एक महान
नेता हैं। और इस महत्वपूर्ण अवसर पर, वे राष्ट्रपति के साथ विचारों का गहन आदान-प्रदान
करके द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने के लिए तत्पर हैं ।

अमेरिकी बच्चों ने शी चिनफिंग और फंग लीयुएं को फूल भेंट कर उनका स्वागत
किया। वहीं, गार्ड ऑफ़ ऑनर ने लाल कालीन के दोनों किनारों पर खड़े होकर उन्हें
सलामी दी और सैन्य संगीत बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए। इस अवसर पर 21
तोपों की सलामी दी गई और लड़ाकू विमानों ने उनके सम्मान में गरजते हुए उड़ान
भरी।

शी चिनफिंग ने अपने लिखित भाषण में चीनी जनता की ओर से अमेरिकी जनता का
हार्दिक अभिवादन किया और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका महान देश हैं तथा चीनी व अमेरिकी जनता
महान जनता है। दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण सम्बंध और मेल-
जोल रहा है। दोनों पक्षों के हितों में गहरा जुड़ाव है। दोनों देशों को एक-दूसरे का
प्रतिद्वंद्वी बनने के बजाय साझेदार बनना चाहिए। चीनी राष्ट्र का महान पुनरोत्थान
और अमेरिका का 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का संकल्प साथ-साथ चल सकते हैं। ये
दोनों देश एक-दूसरे की सफलता में सहायक बन सकते हैं और पूरे विश्व के कल्याण
में योगदान दे सकते हैं

चीन और अमेरिका को एक साथ आगे बढ़कर नए युग में दो बड़े देशों के रूप में
शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का सही रास्ता निकालना चाहिए।

शी ने इस बात पर बल दिया कि विश्व बदल रहा है और युग बदल रहा है, लेकिन
चीन और अमेरिका के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का तर्क नहीं बदला है। उन्होंने कहा, “मैं
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दोनों देशों के सम्बंधों और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर गहराई
से विचारों का आदान-प्रदान करने, रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक सम्बंधों के
विषय को निरंतर समृद्ध करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग का विस्तार
करने के लिए तैयार हूँ।मैं अमेरिका के विभिन्न जगतों के लगों के साथ व्यापक संपर्क
कर मैत्री गहराने की प्रतीक्षा भी कर रहा हूं ।”

जब शी चिनफिंग का काफिला हवाई अड्डे से होटल जा रहा था, तब प्रवासी चीनियों
और वहाँ पढ़ रहे चीनी छात्रों ने दोनों देशों के झंडे लहराकर उनका गर्मजोशी से
स्वागत किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

Tags: #XiJinping #DonaldTrump #ChinaUSRelations #China #USA #Washington #XiJinpingVisit #USChina #InternationalRelations #GlobalPolitics #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version