Tuesday, September 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

वांग यी ने जर्मनी के विदेश मंत्री से फोन पर बात की

DigitalDesk by DigitalDesk
September 22, 2026
in मुख्य समाचार
0
वांग यी ने जर्मनी के विदेश मंत्री से फोन पर बात की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री
वांग यी ने 21 सितंबर को जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से फोन पर
बात की।

वांग यी ने कहा कि चीन और जर्मनी विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं और
चौतरफा तौर पर रणनीतिक साझेदार हैं। एकतरफावाद और वैश्वीकरण-विरोधी
माहौल के मौजूदा प्रभाव के सामने दोनों पक्षों के लिए रणनीतिक संचार को
मजबूत करना, आपसी विश्वास बढ़ाना, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना
और यह सकारात्मक संदेश देना आवश्यक है कि चीन और जर्मनी संयुक्त रूप से
बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार का समर्थन करते हैं। इससे चीन-जर्मनी सम्बंधों के
विकास में बाहरी देशों का विश्वास बढ़ेगा। यह चीन-यूरोपीय संघ सम्बंधों के
विकास में भी रचनात्मक भूमिका निभाता है। चीन और जर्मनी के बीच आपसी
लाभ वाले सहयोग को मजबूत करना दोनों पक्षों के हित में है और दोनों के लिए
सही विकल्प है। हमें अब तक हुई प्रगति का सम्मान करना चाहिए, चीन और
जर्मनी के बीच गहन और अधिक व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए और
निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त करने चाहिए।

Related posts

Nitin Nabin #focuses

सहारनपुर से 2027 का संदेश, नितिन नबीन का संगठन पर फोकस…71 सीटों वाले पश्चिमी यूपी पर नजर

September 22, 2026
iPhone Langar: चंडीगढ़ में अनोखा ‘iPhone लंगर’, 10 महिलाओं को मिला iPhone 17; ‘जय माता दी’ लिखने वालों का हुआ लकी ड्रॉ

iPhone Langar: चंडीगढ़ में अनोखा ‘iPhone लंगर’, 10 महिलाओं को मिला iPhone 17; ‘जय माता दी’ लिखने वालों का हुआ लकी ड्रॉ

September 22, 2026

वांग यी ने कहा कि एक-चीन सिद्धांत चीन-जर्मनी सम्बंधों की राजनीतिक
नींव है। हम आशा करते हैं कि जर्मनी, चीन और जर्मनी के बीच आपसी विश्वास
और मित्रता की परंपरा को संजोकर रखेगा और उसे मजबूत करेगा, एक-चीन
सिद्धांत का पालन करेगा, चीन-जर्मनी सम्बंधों और थाईवान जलडमरूमध्य में
शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा, जिससे दोनों पक्षों के
बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ निर्मित होंगी।
वेडफुल ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन-जर्मनी सम्बंधों में विकास की अच्छी
गति बनी हुई है। जर्मनी चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को और मजबूत
करने, चीन-जर्मनी नए दौर के अंतर-सरकारी परामर्श आयोजित करने,
आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और चीन-
जर्मनी सम्बंधों के स्तर को लगातार ऊंचा उठाने के लिए तत्पर है। जर्मनी एक-
चीन नीति का दृढ़तापूर्वक पालन करता है और इस स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं
होगा। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति कई नए खतरों और चुनौतियों का सामना कर

रही है। जर्मनी को उम्मीद है कि चीन अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में अपना
प्रभाव डालेगा और जर्मनी के साथ मिलकर समाधान पर विचार-विमर्श करेगा।
जर्मनी यूरोपीय संघ और चीन को संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों को उचित
रूप से सुलझाने में समर्थन करता है और इस सम्बंध में सकारात्मक भूमिका
निभाना चाहता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #WangYi #ChinaGermany #ChinaGermanyRelations #Germany #China #OneChinaPolicy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version