Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

संजय राउत के घर ईडी की दस्तक

संजय राउत के घर ईडी की दस्तक

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2022
in महाराष्ट्र, मुंबई
0
संजय राउत के घर ईडी की दस्तक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र पात्रा चाल जमीन घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम रविवार सुबह शिवसेना नेता संजय राउत के घर जा पहुंची। संजय राउत पर जांच में ईडी का सहयोग न करने का आरोप है। बता दें ईडी की टीम एक हजार करोड़ करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में संजय राउत से पूछताछ में जुटी है। पिछले दिनों संजय राउत को ईडी ने राउत को समन भेजा था। लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं र्हुए। ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ रविवार सुबह ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जाता है कि ईडी की टीम सुबह सुबह उनके आवास पर पहुंची। माना जा रहा है कि ईडी की टीम सहयोग न करने पर संजय राउत को हिरासत भी ले सकती है। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें ईडी की टीम महाराष्ट्र के एक हजार करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में संजय राउत से पूछताछ कर रही है। ईडी ने इससे पहले 27 जुलाई को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उस समय संजय राउत  ईडी के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे में ईडी के अधिकारियों की टीम  उनके घर जो पहुंची।

1034 करोड़ का पात्रा चॉल घोटाला

Related posts

शरद पवार परिवार में शादी की शहनाई, राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं.. बीजेपी के इस नेता के घर की बहू बनेगी शरद पवार की नातिन

शरद पवार परिवार में शादी की शहनाई, राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं.. बीजेपी के इस नेता के घर की बहू बनेगी शरद पवार की नातिन

June 5, 2026
Peddi Review

पेड्डी रिव्यू: जज्बात का एक ऐसा महाकाव्य जो आम इंसान के हौसले और जिद को सलाम करता है

June 4, 2026

महाराष्ट्र की राजनीति में खासा दखल रखने वाले संजय राउत पर पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े होने का आरोप लग रहा है। यह  पात्रा चॉल मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी कह भूमि है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप लगाया जा रहा है। ईडी इस प्रकरण में पहले ही संजय राउत की नौ करोड़ रुपये और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया था। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को यहां तीन हजार फ्लैट बनाने का काम मिला था। जिसमें यहा पहले से रहने वालों को  672 फ्लैट देने थे। इसके बाद बचे हुए फलेट एमएचएडीए और उक्त कंपनी को दिए जाने थे। लेकिन साल 2011 में जमीन के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया। प्रवीण राउत गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भी रह चुके हैं।

इस तरह हुआ पूरे मामले का खुलासा

साल 2020 में महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक घोटाला सामने आया था। जिसकी जांच की जा रही थी। इस दौरान प्रवीण राउत की इस कंस्ट्रक्शन कंपनी की जानकारी मिली। जिसकी जांच में खुलासा हुआ कि  बिल्डर राउत की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 55 लाख रुपये का लोन दिया गया था। संजय राउत पर आरोप है कि उन्होंने  इन पैसों से दादर में फ्लैट खरीदा।

प्रवीण पर पहले कस चुका है शिकंजा

ईडी ने 1034 करोड़ रुपये से अधिक के भूमि घोटाले के सिलसिले में प्रवीण राउत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीण गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन नाम की हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की  सहयोगी कंपनी के निदेशकों में से एक हैं।  राउत का नाम पहले पीएमसी बैंक घोटाले में जांच के दौरान सामने आया था। जिसमें सारंग और राकेश वधावन मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। प्रवीण राउत की पत्नी ने 2010 में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपये का बिना ब्याज के कर्ज दिया था। इसी पैसे से  दादर में एक फ्लैट की खरीदा गया।   इसमें म्हाडा की अनुमति के बिना 458 घरों की बुकिंग की बात कही गई है जिसके माध्यम से उन्होंने 138 करोड़ एकत्र किए।

Post Views: 244
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version