स्थानीय समयानुसार 30 अगस्त को जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 2026
शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं और
किर्गिस्तान की राजकीय यात्रा पर हैं, उसी दौरान बिश्केक में चाइना मीडिया ग्रुप
और किर्गिज़ नेशनल टेलीविज़न एंड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से
आयोजित 2026 एससीओ सदस्य देशों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।
किर्गिज़ राष्ट्रपति सादिर नुरगोज़ोविच जापारोव ने बधाई पत्र भेजकर इस
आयोजन की सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एससीओ के सदस्य देशों के
राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और मीडिया क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों सहित
100 से अधिक अतिथियों ने इस आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर सहयोग
से जुड़ी कई उपलब्धियों की घोषणा की गई।
जापारोव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि एससीओ सदस्य देशों के बीच
आपसी समझ को बढ़ाने में मीडिया की अहम भूमिका है। यह आयोजन मीडिया
परियोजनाओं के विस्तार, पेशेवर आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, प्रतिभा विकास
को मजबूत करने और सामग्री सह-निर्माण जैसे क्षेत्रों में सभी पक्षों के बीच
व्यावहारिक सहयोग को नई गति प्रदान करेगा और प्रत्येक देश के इतिहास,
संस्कृति और समकालीन विकास उपलब्धियों पर केंद्रित उच्च गुणवत्ता वाले
मीडिया उत्पादों का निर्माण करेगा।
चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने भाषण देते हुए कहा
कि इस वर्ष एससीओ की 25वीं वर्षगांठ है। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने
निरंतर "शांगहाई भावना" को कायम रखते हुए, एससीओ सदस्य देशों के मीडिया
संस्थानों के साथ मिलकर सहयोग तंत्र विकसित किए हैं और "मातृभूमि" वृत्तचित्र
और "सिल्क रोड स्टार्स" अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता सहित कई उच्च-
गुणवत्ता वाले कार्यक्रम और आयोजन किए हैं। आज, हम संयुक्त रूप से कई नई
उपलब्धियां भी जारी करेंगे, जिनमें "सामंजस्य और साझा भविष्य" और "पर्वत
और नदियाँ परस्पर निर्भर" वृत्तचित्र और सीएमजी के ऑनलाइन चैनल पर
एससीओ-थीम पर आधारित प्रसारण शामिल हैं। हम आशा करते हैं कि इस
अवसर पर हम संचार विधियों में और नवाचार करेंगे और एससीओ सदस्य देशों
के मीडिया संस्थानों के साथ सहयोग को और गहरा करेंगे, ताकि एससीओ सदस्य
देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक शानदार अध्याय रचा जा सके और
"शांगहाई भावना" के साथ मानव जाति के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय
का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)




