Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

Chhattisgarh Bhupesh Sarkar:आरक्षण संशोधन विधेयक पर छग में तकरार, राज्यपाल और भूपेश सरकार में ‘रार’

DigitalDesk by DigitalDesk
January 24, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
Chhattisgarh Bhupesh Sarkar:आरक्षण संशोधन विधेयक पर छग में तकरार, राज्यपाल और भूपेश सरकार में ‘रार’

Controversy in Chhattisgarh over Reservation Amendment Bill Rar in Governor and Bhupesh government

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Chhattisgarh Bhupesh Sarkar:दिल्ली सरकार की तरह छत्तीसगढ़ में भी सरकार और राज्यपाल अनुसुइया उइके के बीच सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। सरकार और राज्यपाल के बीच आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर अघोषित जंग सी छिड़ गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर आरक्षण संशोधन विधेयकों को मंजूरी देने में कथित देरी को लेकर राज्यपाल पर संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और बघेल ने सवाल किया कि विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए क्या वह किसी ‘मुहूर्त’ का इंतजार कर रही हैं।

  • राज्यपाल और राज्य सरकार में अनबन
  • विस ने पारित किया था आरक्षण संशोधन विधेयक
  • विधेयक को राज्यपाल से नहीं मिली अनुमति
  • राज्यपाल ने नहीं किये अब तक विधेयक पर हस्ताक्षर

बता दें मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी से एक दिन पहले राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आरक्षण संशोधन विधेयकों की मंजूरी से जुड़े सवालों पर कहा था कि अब मार्च तक इंतजार कीजिए। दरअसल राज्य विधानसभा की ओर से पारित आरक्षण विधेयकों पर राज्यपाल की सहमति में कथित देरी को लेकर दिसंबर से ही राजभवन और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं ने राज्यपाल से आरक्षण विधेयकों पर उनकी सहमति को लेकर सवाल किया था। तब राज्यपाल ने कहा था कि अब इंतजार करिए मार्च का।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मुहूर्त देख रहीं हैं राज्यपाल—भूपेश

वहीं राज्यपाल पर लगातार निशाना साध रहे सीएम बघेल ने उनके एक पंक्ति के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान कहा मार्च तक क्यों इंतजार करना चाहिए? क्या वह मुहूर्त देख रही हैं? यहां सब परीक्षाएं हो रही हैं। बच्चों को एडमिशन लेना है। व्यापमं की परीक्षाएं होनी हैं। पुलिस में भर्ती होनी है। शिक्षकों की भर्ती होनी है। स्वास्थ्य विभाग में भर्ती होनी है।ये सभी भर्तियां रुकी हुईं हैं और वह रोके बैठी हैं।

‘संविधान में मिले अधिकारों का दुरुपयोग’

सीएम भूपेश बघेल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा यह संविधान में प्राप्त अधिकारों को दुरुपयोग है। मार्च में ऐसा कौन का मुहूर्त निकलने वाला है। जिसमें वे विधेयक को मंजूरी देंगी। आरक्षण संशोधन विधेयक तो दिसंबर में पास हुआ है और अब तक वह रोके हुए बैठी हैं। भारतीय जनता पार्टी चुप है। भाजपा के इशारे पर इसे रोका जा रहा है। यह प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय है।

दिसंबर में पारित हुआ था संशोधन विधेयक

बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा में दो दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा यानी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 और छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्थान प्रवेश में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पारित किये गये थे। इनमें कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य में अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक में राज्य में आरक्षण का कुल कोटा 76 फीसदी रखा गया है। विधानसभा में विधेयकों के पारित होने के बाद उन्हें राज्यपाल की सहमति के लिए राजभवन भेजा गया। उस समय राजभवन ने राज्य सरकार से दस सवाल किए थे। जिसका जवाब भी राज्य सरकार दे चुकी है।

देखे वीडियो

 

Post Views: 247
Tags: Chhattisgarh Bhupesh SarkarGovernment and GovernorGovernor Anusuiya UikeyReservation Amendment Bill
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version