Thursday, November 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शनचो-23 के अंतरिक्ष यात्रियों ने सफल स्पेसवॉक पूरी की

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2026
in मुख्य समाचार
0
शनचो-23 के अंतरिक्ष यात्रियों ने सफल स्पेसवॉक पूरी की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में कार्यरत शनचो-23 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने शुक्रवार को
सफलतापूर्वक स्पेसवॉक पूरी की। अंतरिक्ष यात्री चू यांगचू ने तीन साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष
में कदम रखा, जबकि चांग चीयुआन ने अपना पहला स्पेसवॉक मिशन पूरा किया।

पेइचिंग समय के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 59 मिनट पर करीब साढ़े पांच घंटे की
स्पेसवॉक के बाद शनचो-23 दल के अंतरिक्ष यात्रियों चू यांगचू, चांग चीयुआन और ली च्यायिंग
ने आपसी समन्वय के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के रोबोटिक आर्म और जमीन पर मौजूद वैज्ञानिकों
के सहयोग से सौर पैनलों की बाहरी मरम्मत और अंतरिक्ष मलबे से बचाव के उपकरणों की
स्थापना का काम पूरा किया। स्पेसवॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्री चू यांगचू और चांग चीयुआन
सुरक्षित रूप से थ्यानहे कोर मॉड्यूल में लौट आए। इसके साथ ही स्पेसवॉक पूरी तरह सफल रही।
यह शनचो-23 दल की पहली स्पेसवॉक थी। साथ ही, यह चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा सौर पैनलों
की दूसरी बाहरी मरम्मत थी। इससे अंतरिक्ष स्टेशन की बिजली आपूर्ति की सुरक्षा और स्थिरता
को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया गया।

Related posts

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

November 5, 2026
Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोना-चांदी में फिर उछाल, एक दिन में ₹4,800 महंगा हुआ सोना और चांदी ₹9,000 चढ़ी; देखें 5 नवंबर के शहरवार भाव

Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोना-चांदी में फिर उछाल, एक दिन में ₹4,800 महंगा हुआ सोना और चांदी ₹9,000 चढ़ी; देखें 5 नवंबर के शहरवार भाव

November 5, 2026

बता दें कि इस साल 24 मई की देर रात अंतरिक्ष यात्री चू यांगचू, चांग चीयुआन और ली च्यायिंग
शनचो-23 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद 25 मई की
सुबह उन्होंने थ्यानकोंग अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश किया था।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने के बाद
से शनचो-23 दल ने कक्षीय स्थानांतरण, पेलोड तैनाती, डॉकिंग अभ्यास, चिकित्सा अभ्यास और
पूरी प्रणाली से जुड़े दबाव आपातकालीन अभ्यास किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन
के रखरखाव, जीवन समर्थन और स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़े नियमित काम भी किए हैं। अंतरिक्ष
जीवन विज्ञान, मानव शरीर पर शोध, सूक्ष्मगुरुत्वाकर्षण भौतिकी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से
जुड़े प्रयोगों में भी लगातार प्रगति हो रही है।

तीनों अंतरिक्ष यात्री अब तीन महीने से अधिक समय से कक्षा में हैं। आने वाले समय में वे तय
योजना के अनुसार वैज्ञानिक प्रयोग, तकनीकी परीक्षण, पेलोड संचालन और विज्ञान शिक्षा से
जुड़ी गतिविधियां जारी रखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

Tags: #Shenzhou23 #Spacewalk #ChinaSpace #ChineseAstronauts #SpaceStation #Tiangong #ChuYangzhu #ZhangJiyuan #LiJiaying #SpaceMission #SpaceNews #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version